फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   one accused arrested in cannabisativa summugling

तस्वीर के फ्रेम में गांजा तस्करी में मेन सप्लायर भीमा काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
one accused arrested in cannabisativa summugling
तस्वीर के फ्रेम में गांजा तस्करी करने का आरोपी भीमा काबू
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। भगवान की तस्वीरों के फ्रेम में गांजा तस्करी करने के आरोपी को पुलिस ने समालखा के गांव भापरा वासी मेन सप्लायर भीम सिंह उर्फ भीमा को काबू कर लिया। एसटीएफ, अंबाला यूनिट ने शुक्रवार को दिल्ली हाइवे पर स्थित कैंट की अनाज मंडी के सामने से कार सवार दर्शन सिंह से 29.700 ग्राम नशा बरामद किया था। उसी ने भीमा की पहचान कर गिरफ्तारी करवाई। रविवार उसे कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। छावनी पड़ाव थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के केस में जल्द चालान पेश किया जाएगा। 7 फरवरी में दर्शन सिंह से हुई प्रारंभिक पूछताछ के बाद ही टीम भीम की तलाश में निकल गई थी। शनिवार कामयाबी हाथ लग गई। ध्यान रहे कि दर्शन सिंह पिछले लंबे समय से अपनी कार में भगवान की तस्वीरों के फ्रेम में नशे की तस्करी कर रहा था। इससे पहले पंजाब में भी एनडीपीएस एक्ट के केस में जमानत पर है। पड़ाव पुलिस के मुताबिक भीमा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed