फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the Prakash utsav, the sangat did the name Sumiran

प्रकाशोत्सव पर संगत ने किया नाम सुमिरन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
On the Prakash utsav, the sangat did the name Sumiran
प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागी को सम्मानित करते हुए। - फोटो : Ambala
श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर सिटी के सभी ऐतिहासिक गुरुद्वारों में संगतों की भीड़ दिखाई दी। अंबाला सिटी के बागशाही बाग गुरुद्वारा, मंजी साहिब गुरुद्वारा, श्री इच्छापूर्वक गुरुद्वारे में सुबह से ही सिख संगतों की आवाजाही शुरू हो गई थी। गुरुद्वारा साहिब में गुरुपर्व के मौके पर संगतों की ओर से अरदास की गई। वहीं विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे रागी जत्थों ने शबद कीर्तन के माध्यम से संगतों को निहाल किया।
विज्ञापन

सिटी के मंजी साहिब गुरुद्वारा साहिब में गुरुपर्व के पावन अवसर पर दिनभर सिख संगतों की भीड़ लगी रही। साथ ही गुरुद्वारा साहिब में गुरुओं के अटूट लंगर चलते रहे। चाय, ब्रेड-पकौड़े आदि के लंगर भी संगतों की ओर से लगाए गए।
विज्ञापन

दुखभंजनी चैरिटेबल श्री गुरु हरगोबिंद साहिब सेवा सोसायटी और एसजीपीसी के सहयोग से गुरुपर्व पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर गुरुद्वारा मंजी बाउली साहिब में लगाया गया। शिविर में डॉक्टर साहिल सारवाल, जनरल व हड्डी रोग विशेषज्ञ और डॉ. अंकुश सारवाल, सर्जन व कैंसर रोग विशेषज्ञ आदि की ओर से करीब 200 लोगों का चेकअप किया गया। वहीं जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयों की सेवा कुलविंद्र कौर व गगन सिंह ने की। प्रधान मंजीत सिंह तथा इंद्रपाल सिंह ने संगतों में निशुल्क मास्क बांटे गए और हाथ भी सैनिटाइज करवाए। कार्यक्रम के समापन पर सभी डॉक्टरों की टीम को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मैनेजर कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह बिंद्रा, परमजीत सिंह, महिंद्र पाल सिंह, जसविन्द्र सिंह, सिमरजोत सिंह, कृष्ण कुमार आदि ने भी अपना निस्वार्थ सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रंगां दा खेड़ प्रतियोगिता का आयोजन
गुरुपर्व के अवसर पर श्री मंजी साहिब गुरुद्वारा में समाजसेवी और नेत्री इंद्रप्रीत कौर की ओर से रंगां दा खेड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। इंद्रप्रीत कौर ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिता तीसरी बार करवाई गई है। इस बार इस प्रतियोगिता में करीब 150 बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। इसमें 70 प्रतिशत से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। वहीं शेष सभी बच्चों को बिस्कुट व कलर आदि सामग्री वितरित की गई है।

गुरुद्वारा साहिब में सजा दीवान।

गुरुद्वारा साहिब में सजा दीवान।- फोटो : Ambala

गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकती संगत।

गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकती संगत।- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed