फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On the first day 19855 teenagers got vaccine to prevent corona

पहले दिन 19855 किशोरों को लगवाया कोरोना से बचाव का टीका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
On the first day 19855 teenagers got vaccine to prevent corona
अंबाला छावनी के एसडी कालेज में 15 से 18 आयु वर्ग के बच्चों को कोरोना वैक्सीन लगाने का शुभारंभ करते स? - फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। जिले में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को भी कोरोना से बचाव के टीके लगाने का कार्य सोमवार से शुरू हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहले दिन करीब 190 केंद्रों पर 19855 किशोरों को कोरोना से बचाव की पहली डोज लगाई। टीकाकरण कार्यक्रम का शुभारंभ शहर में अंबाला के सांसद रत्न लाल कटारिया, विधायक असीम गोयल और छावनी में गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग पूरे प्रदेश में 10 दिनों में 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का कार्य पूरा कर लेगा। सोमवार को कोरोना टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगाने के लिए किशोरों की लंबी लाइनें लगी नजर आई। टीकाकरण केंद्रों पर पहुंचे मुख्य अतिथियों ने भी किशोरों को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्कूल के विस्तार के लिए पांच लाख देने की घोषणा
मुरलीधर डीएवी स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अंबाला संसदीय क्षेत्र के सांसद रत्नलाल कटारिया और शहर विधायक असीम गोयल ने कोविड टीकाकरण के जिला स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने सांसद कोष से पांच लाख रुपये की राशि स्कूल के विस्तार के लिए देने की घोषणा की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के किशोरों के लिए टीकाकरण के कार्य का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश का पहले मजाक उड़ाया जाता था कि यहां पर किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य सेवा नहीं है। लोग बीमार रहते हैं, लोगों की कोई केयर नहीं होती, मगर आज भारत दुनिया एक मात्र ऐसा देश है जिसने 500 करोड़ टीकाकरण डोज का स्टॉक बनाया हैं और 95 देशों को हम डोज देने का काम कर रहे हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट के संक्रमण से बचने के लिए भी सरकार की ओर से कार्य किए जा रहें हैं। विधायक असीम गोयल ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीका लगाने वाले किशोरों को प्रमाण पत्र दिए
छावनी के एसडी कॉलेज में बनाए गए टीकाकरण सेंटर में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कोरोना से बचाव के टीके लगाने के कार्य की शुरुआत की। उन्होंने कोरोना से बचाव का टीका लगवाने वाले किशोरों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। उन्होंने बताया कि आगामी 10 जनवरी से फ्रंट लाइन वर्कर्स, हेल्थ केअर वर्कर्स और 60 वर्ष आयु से अधिक के लोगों को प्रीकॉशन डोज लगाने का अभियान भी शुरू किया जाएगा। हरियाणा में अब तक पहली डोज 98 प्रतिशत लोगों और 71 प्रतिशत दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। उन्होंने कहा कि देश में कुल 7.40 करोड़ बच्चे इस श्रेणी में आते हैं और हरियाणा में 15.40 लाख बच्चे 15 से 18 साल की श्रेणी में आते हैं।
मंत्री ने किया फ्रंट लाइन वर्करों को सेल्यूट
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि वह अपने स्वास्थ्य विभाग के सभी डॉक्टर्स, नर्स, पैरा मेडिकल स्टाफ, आशा वर्कर व अन्य सभी स्टाफ को सेल्यूट करते हैं। जिन्होंने कोरोना के खिलाफ इस युद्ध में अपना बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है। हालांकि ऐसा करते हुए कुछ लोगों को अपनी जान भी गवानी पड़ी। स्वास्थ्य विभाग के 28 लोग अपने दायित्व को निभाते हुए अपनी कुर्बानी दे चुके हैं। इसी प्रकार पुलिस विभाग के 35 लोगों ने अपनी जान गवाई। उन्होंने कहा कि जब कोरोना आया तब एक भी लैब नहीं थी और अब एक जिले को छोड़ कर सभी में आरटीपीसीआर लैब चालू है। वहीं 84 सरकारी और 54 प्राइवेट अस्पतालों में पीएसए प्लांट स्थापित किए गए हैं। संवाद
दो सौ से अधिक विद्यार्थियों ने कोरोना से बचाव का लगवाया टीका
अंबाला। द एसडी विद्या स्कूल में 15 से 18 वर्ष की आयु के विद्यार्थियों के लिए टीकाकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की समन्वयक जसलीन कौर संधू ने अन्य लोगों के सहयोग से बच्चों को टीका लगाया। विद्यालय के इस आयु वर्ग के कक्षा 9वीं से 12वीं के दो सौ से अधिक विद्यार्थियों ने इस अभियान में भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्य नील इंद्रजीत कौर संधू ने भी बच्चों को इस टीकाकरण का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार इस अभियान के तहत अपने देश की युवा पीढ़ी को खतरनाक बीमारी से बचाने के लिए बहुत ही प्रशंसनीय काम कर रही है। संवाद
1240 बच्चों ने लगवाया कोरोना से बचाव का टीका
मुलाना। मुलाना में 15 से 18 साल की उम्र के बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगाने का कार्य शुरू हो गया है। इसके तहत उक्त आयु वर्ग के सभी बच्चों को टीके लगाने के लिए मुलाना सीएचसी के अंतर्गत 16 टीकाकरण केंद्र बनाए गए। यहां पर करीब 1240 बच्चों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। इसके अलावा समलेहड़ी पीएचसी 894, साहा पीएचसी 608 व नौहनी पीएचसी में 370 बच्चों को टीके लगाए गए। सीएचसी उप स्वास्थ्य अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि सीएचसी मुलाना के अंतर्गत आने वाले 30 गांव में करीब 1850 बच्चे 15-18 वर्ष की आयु के हैं। जिन्हें कोरोना से बचाव के टीके लगाए जाने हैं।

820 लोगों का हुआ टीकाकरण
नारायणगढ़। पीएचसी कुराली के अंतर्गत आने वाले विभिन्न गांवों के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के 15 से 18 वर्ष के किशोरों और अन्य लोगों को सोमवार को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। पीएचसी के चिकित्सा अधिकारी और प्रभारी डॉ. मयंक गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 820 लोगों को टीका लगाया गया है। इनमें निर्धारित आयु वर्ग के 730 किशोर शामिल थे। इस मौके पर डॉ. निकिता गुप्ता, डॉ. सुनीला, एएनएम सोनिया, राजीव, सुखबीर स्वास्थ्यकर्मियों के अलावा स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. लाभ सिंह मौजूद रहे। कुराली स्कूल के अलावा, बधौली, बड़ागांव, पंजलासा, खानपुर खेड़की में भी टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed