फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   On January 14, two important planets will enter Capricorn, there will be important changes

14 जनवरी को दो महत्वपूर्ण ग्रह मकर राशि में करेंगे प्रवेश, होंगे अहम बदलाव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
On January 14, two important planets will enter Capricorn, there will be important changes
14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य का गोचर होने वाला है। दूसरी ओर, बुध ग्रह भी इसी राशि में वक्री गति में गोचर करेगा। ज्योतिषी गिरीश आहूजा ने बताया कि 18 जनवरी को बुध और 24 जनवरी को शनि मकर राशि में अस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन

14 जनवरी को सूर्य मकर राशि में दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर प्रवेश कर जाएगा। यहां यह 13 फरवरी तक रहेंगे। ज्योतिष में सूर्य को सभी नवग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है। सूर्य को सरकारी नौकरी, पिता के साथ रिश्ते आदि का करक भी माना गया है। जिन व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य मजबूत और शुभ स्थिति में होता है, ऐसे जातक समाज में ऊंचा मान-सम्मान, समृद्धि और सुख के साथ अपना जीवन यापन करने में सफल होते हैं। वहीं जिन व्यक्तियों की कुंडली में सूर्य कमजोर या अशुभ स्थिति में होता है, ऐसे व्यक्तियों का स्वास्थ्य खराब बना रहता है। बार-बार नौकरी से हाथ धोना पड़ जाता है। सूर्य ग्रह एक राशि में तकरीबन 30 दिनों की अवधि के लिए रहता है और फिर राशि परिवर्तन कर लेता है।
विज्ञापन

मकर राशि में बुध वक्री समय
सूर्य देव के राशि परिवर्तन के दिन ही शाम 5 बजकर 10 मिनट पर मकर राशि में बुध वक्री हो जाएंगे। फिर सुबह 9 बजकर 42 मिनट पर अपनी वक्री चाल समाप्त करके पुन: मार्गी हो जाएंगे। बुध ग्रह मुख्य रूप से बुद्धि, वाणी, संचार व गणित का कारक माना गया है। बुध की इस वक्री चाल का सबसे अधिक असर मकर राशि के जातकों पर पड़ेगा। ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति की अनोखी क्षमता में कमी देखने को मिलती है। अशुभ बुध के प्रभाव से व्यक्ति की वाणी, तंत्रिका तंत्र आदि से संबंधित समस्याएं झेलनी पड़ सकती हैं। बुध ग्रह के गोचर की बात करें तो बुध का गोचर तकरीबन 14 दिनों की अवधि के लिए होता है। इसके बाद यह दूसरी राशि में प्रवेश कर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकर राशि में दो ग्रहों सूर्या और वक्री बुध का फल
कानून और सैन्य क्षेत्र आदि में विशेष बदलाव किए जाने की संभावना बनती है। मीडिया, संचार और परिवहन क्षेत्रों में मंदी होने की प्रबल आशंका रहती है। मौसम में बदलाव नजर आ सकते हैं। विश्व स्तर पर गर्मी और शीत लहर दोनों हो सकती हैं। दुनिया भर में ज्यादा बारिश की संभावना हो सकती है। कुछ संचार समस्याओं के आसार बन रहे हैं। दो ग्रहों का एक राशि में एक ही दिन प्रवेश करना वृश्चिक, सिंह और मीन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। वहीं इस महत्वपूर्ण घटना से वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला, मकर और कुंभ राशियों के जातकों में समस्याएं होने की आशंका है।
मकर राशि में बुध अस्त समय
ज्योतिष गिरीश आहूजा ने बताया बुध ग्रह 18 से 30 जनवरी तक अस्त रहेगा। इस दौरान ये मकर राशि में रहेगा। बुध के अस्त होने से इसका प्रभाव कम हो जाएगा और शुभ फलों में भी कमी आने लगेगी। इसके अस्त हो जाने से कई लोगों की आर्थिक स्थिति गड़बड़ा सकती है। लेन-देन और निवेश में भी कुछ लोगों को नुकसान हो सकता है। बुध के प्रभाव से मीडिया, वकील, बिजनेस, कागजी काम और लेखा-जोखा रखने वाले लोगों के काम पर असर पड़ सकता है।

मकर राशि में शनि अस्त समय
24 फरवरी को शनि ग्रह मकर राशि में अस्त होगा और 27 फरवरी तक अस्त रहेगा। शनि के अस्त होने से बीमारियों के संक्रमण में कमी आ सकती है। देश में कुछ जगह बर्फबारी हो सकती है। मौसम में रुखापन बढ़ेगा। तेज ठंडी हवाएं चलेंगी। शनि के प्रभाव से कुछ जगहों पर बारिश होगी और शीत लहर भी तेज होगी। शनि की वजह से प्रकृति में परिवर्तन होंगे। साथ ही साथ शासन-प्रशासन की स्थिति में भी बड़े बदलाव होने की पूरी संभावना रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed