{"_id":"61d5e9539ad71d3ff66a3d31","slug":"omicron-s-knock-confirmed-in-three-including-10-month-old-girl-ambala-news-knl95123454","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओमिक्रॉन की दस्तक : 10 महीने की बच्ची समेत तीन में पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओमिक्रॉन की दस्तक : 10 महीने की बच्ची समेत तीन में पुष्टि
विज्ञापन
डीएवी स्कूल में आयोजित कैंप में टीका लगवाते छात्र।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभी तक ओमिक्रॉन के खतरे से बचे अंबाला में भी नए वैरिएंट ने दस्तक दे दी है। जिले में एक साथ तीन ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित मामलों की पुष्टि हुई है। यह तीनों सदस्य एक ही परिवार से हैं। इनमें 10 महीने की बच्ची समेत 70 वर्ष के बुजुर्ग भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार परिवार का एक व्यक्ति पिछले दिनों आयरलैंड डबलिंग से आया था। उसके संपर्क में आने से ही बच्ची और बुजुर्ग संक्रमित हुए हैं।
दूसरी ओर, एक साथ रिकॉर्ड 124 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। गत दिवस आए मामलों से यह करीब करीब दोगुने हैं। इनमें दो मरीजों ने कोविशिल्ड की पहली और 50 लोगों ने दोनों डोज लगवाई हुई है। ऐसे ही दो मरीज ऐसे हैं, जिन्होंने कोवाक्सीन की एक डोज, जबकि 13 मरीज दोनों डोज लगवा चुके हैं। नौ मरीजों को दोबारा से कोरोना हुआ है।
बुधवार को नए मामले सामने आने के बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 30 हजार 534 हो गई है। वहीं सक्रिय मामले भी बढ़कर 350 हो गए हैं। जोकि अंबाला के लिए काफी गंभीर स्थिति है। इसके अलावा आठ मरीजों को ठीक होने पर डिस्चार्ज किया गया है। इसके बाद ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 29 हजार 674 हो गई है। जिले में अभी तक कोरोना के कारण 510 लोगों की मौत हुई है।
विज्ञापन
यहां मिले संक्रमित
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अंबाला शहर से 51, छावनी से 41, चौड़मस्तपुर से 13, नारायणगढ़ से तीन, शहजादपुर से सात, बराड़ा से पांच, मुलाना से चार संक्रमित मिले हैं। आठ सरकारी कर्मचारी भी संक्रमित मिले हैं। बुधवार को आए संक्रमितों में नौ बच्चे 12 साल से छोटे हैं, जबकि इतने ही बच्चे 12 से 18 उम्र के बीच के हैं। वहीं एक अन्य विदेश से आया व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
2054 के लिए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को 2054 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। विभाग की ओर से अभी तक 749980 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें 664876 सैंपल आरटीपीसीआर तो 81349 सैंपल एंटिजन किट से लिए गए हैं। ओमिक्रॉन की जांच के लिए बुधवार को छह सैंपल भेजे गए हैं। अभी तक ओमिक्रॉन की जांच के लिए 31 सैंपल भेजे जा चुके हैं।
13836 लोगों का टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को 13836 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया है। जबकि विभाग अभी तक कुल 184633 लोगों को टीका लगा चुका है। इनमें 963258 को पहली तो 882775 को दूसरी डोज शामिल है।
ओमिक्रॉन के नए मामले आने से खतरा बढ़ गया है। हमारी ओर से अस्पतालों में पूरे इंतजाम करवा दिए गए हैं। वहीं लोगों से भी बार-बार सचेत रहने की अपील की जा रही है। ताकि सभी कोरोना से सुरक्षित रह सकें।
-कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।