फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Old or young all vote

बूढे़ हों या जवान सभी करें मतदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Old or young all vote
नारायणगढ़। नगर पालिका नारायणगढ़ चुनाव को लेकर क्षेत्र के मतदाताओं से बातचीत की गई। उनका कहना है कि चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करने से लोकतंत्र मजबूत होता है। इसलिए बूढ़े हों या जवान सभी को मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन

राजकीय माध्यमिक विद्यालय खानपुर राजपुतान के मुख्याध्यापक सुरेंद्र कुमार धीमान ने कहा कि उनकी वोट नगरपालिका के वार्ड एक में है। वे नगर पालिका चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। उन्होंने कहा कि बिना भय, पक्षपात, जातिवाद से दूर रहकर अपनी समझ से एक ऐसे उम्मीदवार का चुनाव करना चाहिए जो आपकी समस्याओं को प्रशासन के सामने रख कर समाधान कर सके। वहीं, सेवानिवृत्त मुख्य अध्यापक जगदीश चंद वर्मा ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का एक पर्व है। इस पर्व में सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करके भागीदारी करनी चाहिए। चुनाव चाहे लोकसभा, विधानसभा या नगर पालिका अथवा पंचायती राज संस्थाओं के हों, पांच साल में एक बार आते हैं। इसलिए जिस भी चुनाव में आप अपने मताधिकार का प्रयोग करें तो अपने विवेक और सूझबूझ से करें।
विज्ञापन

एक ऐसा जनप्रतिनिधि चुनें जोकि आपकी उम्मीदों और आशाओं पर खरा उतरता हो। उन्होंने कहा कि वे वार्ड-11 के मतदाता हैं। आज तक जितने भी चुनाव हुए हैं, उन्होंने सदैव अपने मत का प्रयोग किया है। बता दें कि नगर पालिका नारायणगढ़ के 15 वार्ड हैं। यहां 18217 मतदाताओं के लिए 20 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। चुनाव में प्रधान पद के लिए सात और पार्षद पद के लिए 45 उम्मीदवार मैदान में हैं। गौरतलब है कि 19 जून को मतदान होगा और 22 जून को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड 15 निवासी मनिंदर कौर ने कहा कि मतदान का अधिकार प्रत्येक मतदाता का सबसे महत्वपूर्ण अधिकार है। इसलिए सोच-समझ कर अपने मत का प्रयोग करें। यह एक ऐसा अधिकार है जो हमें संविधान से मिला है। जनतांत्रिक प्रणाली में लोकतंत्र की नींव मताधिकार ही है।
सारे काम छोड़ मतदान करें
राधा शर्मा वार्ड-14 की रहने वाली हैं। उन्होंने कहा कि जब भी चुनाव आते हैं वे सभी काम छोड़कर सबसे पहले वोट डालने जाती हैं। वे अपने लोगों को भी अपनी पसंद के उम्मीदवार को वोट अवश्य डालने के लिए जागरूक करती हैं। उन्होंने कहा कि संविधान में हमें वोट का अधिकार दिया गया है। जिनकी भी वोट बनी हुई हैं वे मतदान जरूर करें।

विशाखा पहली बार करेंगी मताधिकार का प्रयोग
वार्ड-14 निवासी विशाखा शर्मा ने कहा कि वह पहली बार नगर पालिका चुनाव में वोट डालेंगी। बीएसएसी नॉन मेडिकल कर रही विशाखा ने कहा कि जिस दिन वह 18 वर्ष की हो गई थी, उन्होंने वोट बनवाने के लिए आवेदन कर दिया था। उसे अभी से खुशी महसूस हो रही है कि वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर नगर पालिका के प्रधान व वार्ड के पार्षद को चुनने में अपनी भागीदारी निभाएगी। उन्होंने सभी मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed