फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Officials should do everything possible to reduce the increasing road accidents.

बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करें अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Officials should do everything possible to reduce the increasing road accidents.
अंबाला सिटी। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए उपायुक्त विक्रम सिंह ने संबंधित अधिकारियों की वीरवार को बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को इस ओर विशेष ध्यान देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को संबंधित विभाग ठीक करें। यातायात संकेत चिह्न से संबंधित बोर्ड एवं ट्रैफिक लाइट आदि लगवाएं। उन्होंने पुलिस द्वारा प्रस्तुत की गई दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की रिपोर्ट की समीक्षा करते हुए पीडब्ल्यूडी, एनएचएआई आदि संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस रिपोर्ट के अनुसार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए जो भी कार्य किये जाने हैं, उन्हें तुरंत प्रभाव से किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पीडब्ल्यूडी और यूएलबी आदि विभागों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में पांच किलोमीटर के क्षेत्र में मॉर्डन सड़कें बनाने के कार्य की समीक्षा की और इस कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सभी स्कूल बसों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी स्कूल मानकों का पालन न करें, उन स्कूल बसों के चालान किए जाएं। उन्होंने कहा कि स्कूल बसों के चालक, परिचालक के पास लाइसेेंस, ड्रेस, बसों में लगने वाले सीसीटीवी कैमरे आदि सरकार द्वारा बनाई गई नीति के अनुसार सभी बिंदुओं की जांच की जाए। इसके साथ-साथ संबंधित बस चालकों के आंखों का चेकअप भी कराया जाए।
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने का कार्य करवाएं
उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि वह पेट्रोल पंपों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए संचालकों को निर्देश दें। उन्होंने नगर निगम, नगर परिषद को यह भी निर्देश दिए कि वह जिन क्षेत्रों में ट्रैफिक लाइट की आवश्यकता है, वहां पर ऑटोमेटिक सिस्टम से युक्त ट्रैफिक लाइट लगवाएं। उन्होंने कहा कि बलदेवनगर मोड़ से नारायणगढ़ रोड को ठीक करने, नारायणगढ़ क्षेत्र में पुल के पास लाइट लगवाने तथा यातायात से संबंधित संकेत चिह्न को दर्शाते बोर्ड लगवाएं, ताकि सड़क दुर्घटनाएं न हों। उन्होंने कहा कि अंबाला कैंट से साहा रोड के लगभग 14 किलोमीटर के क्षेत्र में एनएचएआई द्वारा प्लांटेशन करवाई जाए तथा ट्री गार्ड लगाए जाएं, ताकि पौधे तैयार हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन क्षेत्रों में भी व्यवस्था बनाने के दिए निर्देश
उन्होंने यह भी कहा कि सड़क किनारे लगी की फाउंडेशन ठीक प्रकार से होनी चाहिए। उपायुक्त ने काली पलटन पूल के कार्य की भी समीक्षा की। जग्गी सिटी सेंटर के पास सोलर बिकर और क्रैश बेरियर लगवाएं। उन्होंने केपिटल चौक के पास एडवांस सिस्टम से युक्त ट्रैफिक लाइट लगवाने के कार्य बारे नगर परिषद को टेंडर की प्रक्रिया करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्कूलों में यातायात नियमों के बारे में बच्चों को जागरूक करने से संबंधित निबंध लेखन प्रतियोगिता करवाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed