फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   officers raid warehouses, record searh of onion

प्याज के दो कोल्ड स्टोर्स पर प्रशासन का छापा, रिकार्ड लिया कब्जे में

Thu, 27 Aug 2015 01:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Thu, 27 Aug 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
officers raid warehouses, record searh of onion

प्याज की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने साहा व मुलान में दो कोल्ड स्टोर और एक फार्म हाउस पर छापामारी की। बताया जाता है कि यहां पर काफी मात्रा में प्याज मिला है, जबकि इन सभी का रिकार्ड कब्जे में ले लिया गया है। इसी रिकार्ड की जहां जांच की जाएगी, वहीं देर रात तक प्याज की काउंटिंग चलती रही। उल्लेखनीय है कि प्याज की कीमतें बढने के बाद कालाबाजारी की आशंका के चलते यह कार्रवाई की जा रही है। 

एसडीएम बराड़ा गगनदीप सिंह ने टीम के साथ मुलाना व साहा स्थित दो कोल्ड स्टोरों पर कार्रवाई की। इस टीम में एसडीएम के अलावा तहसीलदार पुण्यदीप शर्मा, कस्तूरी लाल छाबड़ा व सुपरवाइजर मित्र पाल शामिल रहे। इस टीम को साहा व मुलाना स्थित दोनों कोल्ड स्टोरों से स्टाक किया गया प्याज मिला है। बताया जाता है कि एक कोल्ड स्टोर से जहां पांच हजार बोरियां प्याज की मिली है, वहीं दूसरे से 3900 बोरियां प्याज मिला है। इन दोनों कोल्ड स्टोरों के संचालकों का कहना है कि यह प्याज पूरी तरह रिकार्ड के अनुसार रखा गया है और उनका रिकार्ड पूरा है। इसी तरह टीम ने मुलाना में ही एक फार्म हाउस पर भी छापा मारा, जहां से हजारों बैग प्याज स्टोर किया हुआ पाया गया। इस फार्म हाउस के संचालक ने भी दावा किया कि यह प्याज नियम विरुद्ध नहीं रखा गया है। 

जैसे ही प्रशासनिक टीम द्वारा प्याज के स्टाक को लेकर छापामारी कार्रवाई का पता चला, तो कोल्ड स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासनिक टीमों ने जहां पूरी तरह से स्टोर खंगाले, वहीं सारे रिकार्ड का मिलान भी किया। इस दौरान टीम ने स्टोर में रखे प्याज के बैग की काउंटिंग भी की है। टीम का कहना है कि एक ओर भारी मात्रा में प्याज स्टोर किया गया है, जबकि दूसरी ओर बाजार में प्याज की कीमतों में भारी उछाल आ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि इतना प्याज स्टाक में है, तो यह मार्केट में क्यों नहीं उतारा जा रहा है? इस में साफ है कि कुछ न कुछ तो गड़बड़ है। 

विज्ञापन


प्याज की कालाबाजारी की आशंका के चलते प्रशासन ने कोल्ड स्टोर्स व एक फार्म हाउस पर छापामारी की है। यहां से भारी मात्रा में स्टोर किया गया प्याज मिला है। फिलहाल इनका रिकार्ड कब्जे में ले लिया गया है। पिछले दिनों हुई गिरदावरी आदि के साथ मिलान किया जाएगा, जिसके बाद सारी स्थिति साफ होगी।

- गगनदीप सिंह, एसडीएम, बराड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed