फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NQAS team made report, now waiting for results

एनक्यूएएस की टीम ने बनाई रिपोर्ट, अब परिणाम का इंतजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
NQAS team made report, now waiting for results
अंबाला सिटी। राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रम के तहत एनक्यूएएस प्रमाणपत्र के लिए टीम द्वारा तीन दिन की निरीक्षण प्रक्रिया पूरी की गई। सोमवार को आई टीम ने सिटी सिविल अस्पताल का बुधवार तक निरीक्षण किया। बुधवार को टीम ने कागजी कार्रवाई पूरी की। अब रिपोर्ट तैयार कर टीम की ओर से आगे भेजा जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब अस्पताल को परिणाम का इंतजार रहेगा। इससे पहले भी सिटी सिविल अस्पताल इसमें काफी अच्छा प्रदर्शन कर चुका है। ऐसे में इस बार भी अस्पताल की जिम्मेदारी और बढ़ गई थी। अब टीम को क्या अच्छा लगा और क्या बुरा, इसके बारे में अब परिणाम आने पर ही पता चलेगा। बता दें टीम में बैंगलोर से ईएनटी सर्जन डॉ. बसंती रेडी, मध्य प्रदेश के कथनी से सीएमओ डॉ. यशवंत वर्मा व हैदराबाद से एनएचएम डॉ. एम प्रसाद राय शामिल थे।
विज्ञापन

पहले ही शुरू कर दी थी तैयारी
एनक्यूएएस टीम को अस्पताल बेहतर दिखाई दे, इसके लिए स्टाफ द्वारा पूरा प्रयास किया गया। यहां तक कि अस्पताल में व्यवस्था बनाने के लिए कई दिन पहले तैयारियां शुरू कर दी गई थी। इसके लिए बाकायदा डॉक्टरों की टीम ने बैठकें भी की। वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा कई बार अस्पताल के व्यवस्थाओं की जांच पड़ताल भी की गई। अब निरीक्षण पूरा होने के बार अस्पताल स्टाफ ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed