फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NP removed encroachment, police closed shops

नप ने हटवाया अतिक्रमण, पुलिस ने बंद कराई दुकानें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
NP removed encroachment, police closed shops
अंबाला छावनी की लाल कुर्ती से अतिक्रमण हटवाते नगर परिषद सचिव राजेश। - फोटो : Ambala
अंबाला। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्रशासन ने सोमवार की शाम छावनी बस अड्डे के समीप अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। साथ ही तय समय के बाद खुली दुकानों को बंद कराया।
विज्ञापन

कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच लोगों के बीच एहतियात कम नजर आ रहा है। प्रशासन की बार-बार अपील के बाद भी कुछ दुकानदार निर्धारित समय पर दुकानें बंद करने में आनाकानी कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे लोगों पर लगाम लगाने और सरकार की हिदायतों का पालन करने के लिए पुलिस-प्रशासन ने सोमवार शाम पांच बजे के बाद भी अभियान जारी रखा। एक तरफ नगर परिषद ने छावनी बस अड्डे सहित अन्य स्थानों से अतिक्रमण हटवाया तो पुलिस ने शाम को बाजार में खुली दुकानों को बंद करवाया। कोविड नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें बाजार में तैनात की गई हैं। वहीं रेस्टोरेंट सहित अन्य स्थानों पर पुलिस निगरानी कर रही है। लेकिन, इसके बाद भी गली-मोहल्लों में दुकानें पांच बजे के बाद भी खुल रही हैं। इससे नियमों का पालन करने वाले दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed