फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now the doctor complained to the police station and the PMO, Ambala

अब डॉक्टर ने थाने और पीएमओ को दी शिकायत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Now the doctor complained to the police station and the PMO, Ambala
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। स्टाफ नर्स गुरप्रीत कौर और डॉ. निधि गुप्ता के बीच हुई कहासुनी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्टाफ नर्स की ओर सिविल सर्जन और एसपी को शिकायत देने के अगले ही दिन डॉ. निधि गुप्ता ने गुरप्रीत कौर पति और डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र कौर तक पर धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं पूरे मामले की शिकायत उन्होंने न केवल महिला थाना बल्कि बलदेव नगर थाने में भी सौंप दी है। इसके अलावापीएमओ डॉ. सुखवीर सिंह को शिकायत देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
डॉ. निधि गुप्ता ने पुलिस और पीएमओ को दी गई शिकायत में बताया है कि मैंने एक मई को एक महिला की सिजेरियन डिलीवरी की थी। मरीज को आठ दिन यूरिन कैथेटर रखने और उसके बाद अल्ट्रासाउंड करवाकर डिस्चार्ज करने की बात कही थी। मरीज की रिश्तेदार स्टाफ नर्स गुरप्रीत ने सलाह न मानकर मरीज को मर्जी से घर भेज दिया। जब 11 मई को मैंने स्टाफ नर्स गुरप्रीत से इस बारे में पूछा तो उसने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया और जोर-जोर से बोलते हुए बाहर चली गई। इसके बाद जब मैं अपनी मरीज की अंदरूनी जांच कर रही थी एक आदमी प्रतिबंधित एरिया लेबर रूम में घुस गया। वहां उसने मरीज की निजता का हनन किया और बताया कि मैं स्टाफ नर्स का पति हूं। गाली-गलौज करते हुए जान से मरने की धमकी दी और कहा कि तुम्हें नौकरी से निकलवा दूंगा। इसके बाद सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र कौर का फोन आया और धमकी देते हुए मुझे नौकरी से निकलवाने की बात कही। इन सभी से मुझे जान का खतरा है। इन सभी पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

मैंने पूरे मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है। कमेटी की रिपोर्ट मिलने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। डॉ. सुखवीर सिंह, पीएमओ।
मैं कौन होती हूं किसी को नौकरी से निकलवाने वाली। हमारे पास तो ऐसी कोई पावर भी नहीं है। मैंने तो डॉ. निधि से ऐसी कोई बात ही नहीं की। डॉ. निधि भी हमारी ही बच्ची जैसी है। उन्हें इस समय काउसलिंग की जरूरत है। - डॉ. बलविंद्र कौर, डिप्टी सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. झूठ बोल रही हैं। उस समय मेरी पत्नी मेरे साथ थी। हम लेबर रूम के बाहर ही खड़े था। लेबर रूम में तो कोई पुरुष जा ही नहीं सकता। स्टाफ रूम के एंट्री गेट के पास मैडम खड़ी थीं। इसी दौरान उसने सभ्य तरीके से बातचीत की गई। उन्होंने हमें गेट आउट बोल दिया। अपने बचाव में झूठी शिकायत दे रही हैं। पुलिस जांच में खुलासा हो जाएगा। - गुरविंद्र सिंह, स्टाफ नर्स के पति।
महिला डॉक्टर के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नागरिक अस्पताल, सिटी में तैनात डॉक्टर निधि पर गाली-गलौज और जातिसूचक शब्द कहने के आरोप में कार्रवाई की गई है। बलदेवनगर थाने में दर्ज केस में स्टाफ नर्स गुरप्रीत कौर ने शिकायत दी थी।

स्टाफ नर्स गुरप्रीत कौर के अनुसार मैं सिविल अस्पताल में कार्यरत हूं। मैं मंगलवार सुबह करीब दस बजे ड्यूटी पर थी। मुझे डॉक्टर निधि ने ड्यूटी वाले कमरे में बुलाया और एक मरीज को लेकर मुझसे बहस करने लगी। मैंने उन्हें बताया कि मैडम वह मरीज मेरा रिश्तेदार था। ऑपरेशन के बाद सातवें दिन वह परेशान होकर अपने घर चला गया था क्योंकि यहां पर किसी डॉक्टर ने उसे सही से नहीं देखा। मेरे समझाने पर महिला मरीज घर चली गई। लेकिन डॉ. निधि कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थी। उन्होंने मुझसे गाली-गलौज कर जातिसूचक शब्द कहे। यह सब उन्होंने अन्य मरीजों व स्टाफ के सामने किया। बलदेव नगर थाना प्रभारी बलबीर सिंह के मुताबिक स्टाफ नर्स गुरप्रीत कौर की शिकायत पर डॉक्टर निधि के खिलाफ आईपीसी 1860 की धारा 504, 509 और शेड्यूल कास्ट एंड शेड्यूल ट्राइब्स एक्ट 1989, 2015 के तहत केस दर्ज किया गया है। घटनास्थल से भी साक्ष्य एकत्रित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed