{"_id":"6280158421274c3d7e161486","slug":"now-shatabdi-express-trains-will-have-radio-facility-ambala-news-knl108213625","type":"story","status":"publish","title_hn":"शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में अब यात्री उठा सकेंगे रेडियो की सुविधा का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में अब यात्री उठा सकेंगे रेडियो की सुविधा का आनंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में यात्रा के दौरान यात्री अब सुखद अनुभव के साथ संगीत का आनंद भी उठाएंगे। इन ट्रेनों में रेडियो सेवा उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। चंडीगढ़, अंबाला छावनी और करनाल से दिल्ली तक 3 घंटे 15 मिनट के इस सफर में यात्रियों का स्वागत रेडियो संगीत और पारगमन कनेक्टिविटी से किया जाएगा। अंबाला मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह ने कहा कि इस पहल का प्राथमिक उद्देश्य वंदे भारत और शताब्दी ट्रेन में प्रत्येक यात्री को सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है।
ट्रेन में संगीत की उपलब्धता यात्रियों को निश्चय ही पसंद आएगी। अंबाला मंडल की 12045/46 शताब्दी एक्सप्रेस में ऊका रेडियो सेवा के माध्यम से यात्रियों को पूर्ण मनोरंजन प्रदान करने के लिए अनुबंध किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हरि मोहन ने बताया कि अंबाला मंडल एक इनडोर संगीत क्रांति व ओका रेडियो के माध्यम से अभिनव विज्ञापन के तहत अनुबंध हुआ है। 12045/ 46 शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेनों में रेडियो के माध्यम से मनोरंजन, रेलवे सूचना और वाणिज्यिक विज्ञापन भी प्रसारित किए जाएंगे। इससे अंबाला मंडल को राजस्व प्राप्त होगा।
वाणिज्यिक विज्ञापन की आवृत्ति ट्रेन की यात्रा के दौरान एक घंटे में 10 मिनट के लिए होगी। शेष 45 मिनट के समय स्लॉट को वाद्य संगीत, संदेश और मनोरंजन में विभाजित किया जाएगा और समय के दौरान रेलवे घोषणाओं के लिए 5 मिनट का समय दिया जाएगा।