फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now open gym will open in Subhash Park

Ambala News: अब सुभाष पार्क में खुलेगा ओपन जिम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Now open gym will open in Subhash Park
अंबाला छावनी ​स्थित सुभाष पार्क का मुख्य द्वार। संवाद
अंबाला। सुभाष पार्क में ओपन जिम की सुविधा मिलेगी। खराब और कंडम हो चुके उपकरणों को बदलकर नए लगाए जाएंगे। इस काम का नगर परिषद ने एजेंसी को जारी कर दिया है। इस सुविधा पर लगभग पांच लाख रुपये खर्च होंगे। इसका सीधा फायदा महिलाओं, बुजुर्गाें विशेषकर युवाओं को होगा। वो खुले वातावरण में उपकरणों की मदद से कसरत कर सकेंगे। लगभग 20 अलग-अलग मशीनों को ओपन जिम में लगाया जाएगा जोकि शारीरिक व्यायाम के लिए काफी सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन

झील के साथ मिलेगी सुविधा
सुभाष पार्क में झील के साथ ओपन जिम की सुविधा मिलेगी। इसके लिए पार्क की एक तरफ खाली जगह का निर्धारण किया गया है। पार्क आने वाले लोगों के आग्रह पर यह योजना नगर परिषद ने तैयार की है। मौजूदा समय में जो उपकरण कसरत के लिए लगे हुए हैं। उनकी हालात काफी खराब हो चुकी है। ऐसे में पार्क आने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बुजुर्गाें के लिए ईपीडीएम ट्रैक
सुभाष पार्क में जल्द ही एथिलीन प्रोपलीन डायन मोनोमर (ईपीडीएम) ट्रैक बिछाने का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। ठेकेदार ने जगह की पैमाइश कर ली है और ट्रैक पर बिछने वाली विशेष रबड़ भी जल्द ही पार्क में पहुंच जाएगी। यह कार्य लगभग एक करोड़ की लागत से किया जाएगा। पार्क के अंदर बनाए गए एक किमी के ट्रैक पर यह विशेष प्रकार की रबड़ बिछाया जाएगा जोकि बुजुर्गाें के लिए एक विशेष सौगात होगी। इससे घुटनों और पैरों पर भार नहीं पड़ेगा और बुजुर्ग आसानी से इस पर चल पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
सुभाष पार्क में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत ओपन जिम के तहत नए उपकरण लगाए जाएंगे। जबकि बुजुर्गों के लिए ईपीडीएम ट्रैक को बिछाने का कार्य किया जाएगा। ठेकेदार को जल्द काम शुरु करने के निर्देश दे दिए गए हैं।
स्वर्ण कौर, अध्यक्ष नप सदर, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed