फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now development will pick up pace in the city

Ambala News: अब शहर में विकास पकड़ेगा रफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 04:29 AM IST
विज्ञापन
Now development will pick up pace in the city
सतनाम सिंह
विज्ञापन

अंबाला सिटी। आचार संहिता हटने के बाद शहर के विकास को रफ्तार मिलने की आस है। फिलहाल निगम के अधिकारियों के सामने शहर की चार बड़ी समस्याएं चुनौती हैं। इन समस्याओं में खराब स्ट्रीट लाइट, बेसहारा गोवंश, टूटी सड़कें और गंदगी शामिल हैं। शहर में सड़कों की हालत खराब है। कई सेक्टरों की सड़कें भी टूटी पड़ी हैं। जंडली क्षेत्र में भी इंटरलॉकिंग टाइल उबड़-खाबड़ हो चुकी हैं। शहर में कई ऐसी सड़कें हैं, जहां गहरे गड्ढे बन गए है। यहां से वाहन चालक हिचकोले खाते हुए जाते हैं। अब निगम ने इन सड़कों की हालत को सुधारने का कार्य करना शुरू कर दिया है। विकास कार्याें की सूची तैयार की जा रही है। दरअसल, आचार संहिता लगने से पहले निगम ने कई सड़कों की निविदाएं लगानी थी, मगर यह चुनाव के कारण अधर में ही लटक गईं। अब इन निविदाओं को भी गति मिलेगी।
ये चार बड़ी समस्याएं हैं निगम के लिए चुनौती
नंबर एक....
स्ट्रीट लाइट बंद होने से सेक्टर और कॉलोनियों में छाया अंधेरा
शहर के सेक्टर और कॉलोनियों में कई जगह ऐसे भी हैं, जहां स्ट्रीट लाइट लगी हुई है, लेकिन इन लाइट को खराब होने के कारण ठीक नहीं किया गया। इन लाइट के बंद होने से सेक्टर व कॉलोनियों में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। अब सर्दी का सीजन शुरू हो गया है। शाम को जल्दी अंधेरा छा जाता है। स्ट्रीट लाइट खराब होने से कई जगह अंधेरे में डूब जाती है। इस वजह से रात के अंधेरे में कोई हादसा होने का भी डर बना रहता है। वहीं, निगम ने करीब 26 हजार स्ट्रीट लाइट भी करीब एक वर्ष से शहर में नहीं लगाई है। अब इन लाइट का क्या होगा, यह भी निगम के लिए चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

--------
नंबर दो...
सफाई न होने से शहर में गंदगी का आलम
असल में निगम सफाई कार्य तो कर रहा है, मगर अब भी शहर में कई जगह ऐसे हैं, जहां सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। कई जगह तो सुबह 11 बजे तक भी कूड़ा नहीं उठता और कई डंपिंग प्वाइंट पर कूड़ा फैलता रहता है। इस कूड़े को निगम कर्मचारी समय पर नहीं उठाते। शहर में गंदगी का मुद्दा चुनाव में भी गूंजा और पहले भी हाउस की बैठक में कई बार उठ चुका है। निगम पार्षद भी उनके एरिया में गंदगी होने को लेकर सवाल खड़े कर चुके हैं। बावजूद इसके सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है, हालांकि निगम में सफाई कर्मचारियों व संसाधनों की कमी भी बड़ी समस्या है। इसका असर भी सफाई व्यवस्था पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नंबर तीन...
बेसहारा गोवंश रात के अंधेरे में लोगों को कर रहे चोटिल
यह समस्या नई नहीं है। शहर में बेसहारा गोवंश को लेकर कई बार मुद्दा उठ चुका है। भाकियू शहीद भगत सिंह भी इस समस्या को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। इसके बाद निगम ने बेसहारा गोवंश को गोशाला में छोड़ा था और कुछ समय के लिए बेसहारा गोवंश पकड़ने के लिए अभियान भी चला था। अब दोबारा से इस समस्या को लेकर निगम को कार्य करना होगा, क्योंकि शाम होते ही सड़कों पर बेसहारा गोवंश का जमावड़ा लग जाता है। शहर के जंडली, पुरानी दिल्ली रोड, लक्ष्मी नगर मार्केट, बलदेव नगर, मानव चौक, सब्जी मंडी और नई अनाज मंडी सहित कई जगहों पर बेसहारा गोवंश का जमावड़ा लग जाता है। इन गोवंश के कारण कई हादसे हो चुके हैं और लोग चोटिल हो चुके हैं। निगम ने नंदीशाला व गोशाला बनानी थी, मगर प्रोजेक्ट भी सिरे नहीं चढ़ा है।
----
नंबर चार...
शहर की टूटी सड़कें, लोग खा रहे हिचकौले
शहर में कई सड़कें ऐसी है, जहां सड़कों में गड्ढे हो चुके हैं। कई जगह इंटरलॉकिंग से बनी सड़क भी धंस चुकी है। इन टूटी सड़कों को ठीक करने के लिए निगम ने कार्य नहीं किया। बारिश के कारण पानी की निकासी न होने के कारण सड़कों को नुकसान हुआ। सेक्टर-8, 9 और 10 में भी कई सड़कों की हालत खराब है। कई कॉलोनियों और शहर की मुख्य कई सड़क भी टूट गई हैं। इन सड़कों पर लोग हिचकौले खा रहे हैं। बारिश से कई सड़कों पर तो गहरे गड्ढे भी बन गए हैं, जोकि रात के अंधेरे में नहीं दिखते। यह गड्ढे हादो का सबब बन सकते हैं।

--------------
वर्जन
आचार संहिता हटने के बाद अब शहर की खराब स्ट्रीट लाइट, टूटी सड़कों का पैच वर्क, सफाई करवाने को लेकर कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। इसके साथ ही नई सड़कें बनाने के लिए भी टेंडर लगाए जाएंगे। शहर के कार्यों को लेकर सूची तैयार करवाई जाएगी।
आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम अंबाला शहर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed