फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now bills will be available on the spot in the village

अब गांव में ऑन द स्पॉट मिलेंगे बिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 02:51 AM IST
विज्ञापन
Now bills will be available on the spot in the village
अब ग्रामीणों को गांव में ही ऑन द स्पॉट बिल मिलेंगे। बिजली निगम ने गांव स्तर पर ये सुविधा शुरू कर दी है। शहर की तर्ज पर ही मौके पर रीडिंग लेकर बिल दिए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए विभाग पिछले चार माह से काम रहा था और विभाग के कर्मचारी ऑनलाइन आंकड़े चढ़ाने के कार्य में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

शहर के चौड़मस्तपुर क्षेत्र के 45 गांव समेत अन्य गांव में भी ये कार्य शुरू हो गया है। वहीं गांववासियों के सामने सबसे बड़ी समस्या ये आ रही है कि उन्हें पिछले चार माह का बिजली का बिल दिया जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। तो ऐसे में बिजली निगम ने ग्रामीणों को राहत देने के लिए किस्त बनवाने का सुझाव दिया है। इसके लिए उन्हें एसडीओ या एक्सईएन से मिलना होगा। यह सुविधा केवल उन गांववासियों के लिए ही है, जो पूरा बिल एक साथ नहीं भर सकते हैं। इसके साथ ही विभाग ने स्पष्ट किया है सभी गांववासियों को टैरिफ उसी हिसाब से लगेगा जो पहले लगता आया है। चार माह में अधिक यूनिट होने पर उनपर अतिरिक्त भार नहीं डाला जाएगा।
विज्ञापन

--------------------------
ये होंगे फायदे
बिजली निगम अधिकारी की मानें तो बिजली कंपनी को मीटर रीडिंग लेने और बिल वितरित करने के लिए अलग-अलग जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ऑन स्पॉट बिल मिलने के बाद ज्यादा बिल आने संबंधी समस्याएं कम होगी। इससे तुरंत ही व्यक्ति को पता चल जाएगा कि पिछली बार कितनी यूनिट थी और इस बार कितनी यूनिट का बिल दिया गया है। इससे किसी भी तरह की परेशानी नहीं होगी। वहीं एस्टीमेट बिलिंग की भी समस्या गांववासियों के सामने नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------
गांव में भी ऑन स्टॉप बिलिंग का कार्य शुरू कर दिया है। इससे गलत बिलिंग की समस्या खत्म हो जाएगी। सारा काम ऑनलाइन होने से पारदर्शिता पूरी तरह से रहेगी।
- वीके बरनवाल, एसई, अंबाला।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed