फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Now Ambala-Narayangarh road will become four way, attractive lights will be installed

अब अंबाला-नारायणगढ़ रोड बनेगा चारमार्गी, लगेंगी आकर्षक लाइटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Now Ambala-Narayangarh road will become four way, attractive lights will be installed
निर्माण कार्य का शुभारंभ करते हुए विधायक असीम गोयल। - फोटो : Ambala
अंबाला-नारायणगढ़ रोड के बलदेव नगर से एनसीसी स्कूल तक बनने वाली 2.5 किलोमीटर लंबी सड़क का मंगलवार को विधायक असीम गोयल ने शुभारंभ किया। इस सड़क को 20 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि यह सड़क बहुत पुरानी है। अब इस सड़क को चारमार्गी बनाया जाएगा। सड़क के दोनों ओर आकर्षक लाइटें लगाई जाएंगी। इससे इसकी सुंदरता बढ़ेगी और लोगों को अपने आवागमन में सुगमता होगी। उन्होंने बताया कि इस सड़क का निर्माण कार्य पहले शुरू हो जाता, लेकिन इसमें कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं, जोकि अब दूर हो गई हैं। इन तकनीकी समस्याओं को दूर करने के लिए 1.70 लाख रुपये की लागत से फोरेस्ट विभाग द्वारा पेड़ काटे जाएंगे। यह कार्य 70 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

यहां से 2.60 करोड़ रुपये की लागत से सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभों को शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सड़क के दोनों ओर से 40 लाख रुपये की लागत से हाई वोल्टेज तार शिफ्ट कए जाएंगे। इसके अलावा 60 लाख रुपये की लागत से जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस सड़क को चौड़ा करने के साथ-साथ नाले का निर्माण भी किया जाएगा, ताकि बरसाती पानी की निकासी आसानी से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed