{"_id":"940f9ec638b86acce26e1d76f109df01","slug":"noc-game-run-in-illegal-colony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कालोनियों में एनओसी जारी करने का खेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कालोनियों में एनओसी जारी करने का खेल
ब्यूरो/अमर उजाला,अंबाला
Updated Sun, 23 Aug 2015 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला में दलालों व कुछ कर्मचारियों की मदद से अवैध कालोनियों में एनओसी जारी करने का खेल खेला जा रहा है। फिर उसी एनओसी के आधार पर अवैध कालोनियों में तहसीलों से रजिस्ट्रियां करा रहे हैं।
विज्ञापन
सीआईडी ने शुरू की जांच
जिला की सीआईडी को इस तरह की कई एनओसी मिली हैं जो वैध कालोनी की आड़ में जारी की गई। लेकिन जिस संपत्ति की एनओसी जारी की गई वे अवैध कालोनी में है। सीआईडी ने इसी तरह एनओसी में हुए फर्जीवाड़े को आधार जांच शुरू कर दी है। सीआईडी ने गलत तरीके से जारी करवाई गई इस तरह की कुछ एनओसी को प्राप्त कर लिया है और अपनी जांच शुरू कर दी है। सीआईडी का कहना है कि अभी मामले की जांच चल रही है। फिलहाल अभी वे कुछ नहीं बता सकते।
विज्ञापन
इस तरह होता है एनओसी का फर्जीवाड़ा
दरअसल, म्यूनिसिपल कारपोरेशन अंबाला (एमसीए) के सिटी जोन से जारी की गई एनओसी में एक शातिर ढंग से फर्जीवाड़ा करवाया जाता है। दलाल व एमसीए कर्मी मिलकर पार्टी से एमसीए में एनओसी के लिए आवेदन करवाते हैं। उस आवेदन में प्रार्थी अपनी संपत्ति की लोकेशन बहुत ही शातिर अंदाज में शो करता है। वे अवैध कालोनी का नाम आगे लिखता है और उसके पीछे अवैध कालोनी का नाम लिख देता है, (उदाहरण के लिए हीरानगर/नरेश विहार)। इस दौरान हीरा नगर में चूंकि एमसीए एनओसी जारी कर देता है, इसलिए उसका नाम आगे रख दिया जाता है और अवैध कालोनी का नाम पीछे लिख दिया जाता है। अब इसी शातिर तरीके से दलाल नगर निगम के कर्मचारियों से मिलकर उस प्रार्थी को एनओसी दिलवा देते हैं, जिनकी संपत्ति अवैध कालोनी में होती है। एमसीए की ओर से ऐसी कई तरह की एनओसी जारी हो चुकी है और यही एनओसी सीआईडी के हाथ भी लग चुकी है। जिसकी जांच सीआईडी ने शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कैंट में फंस चुका है एमसीए अफसर
इसी तरह का फर्जीवाड़ा एमसीए के अंबाला कैंट जोन में भी सामने आ चुका है। इस दौरान एमसीए के एक अफसर ने दलालों के साथ मिलीभगत कर फर्जी ढंग से अवैध कालोनयिों की सौ से ज्यादा एनओसी जारी की थी। इस मामले की जांच डीसी ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी थी। सिटी मजिस्ट्रेट ने इस फर्जीवाड़े पर अपनी मुहर लगाते हुए रिपोर्ट डीसी को भेज दी थी। अब डीसी इस जांच रिपोर्ट को सरकार को भेज चुके हैं और संबंधित एमसीए अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने की सिफारिश भी कर चुके हैं। अब इस तरह का फर्जीवाड़ा अंबाला सिटी में भी सामने आने लगा है। इसी तरह से कई फर्जी एनओसी जारी हो चुकी है और इसकी जांच सीआईडी कर रही है।