फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No stubble burning cases reported in 8 out of 22 districts, 54 cases in the state

Ambala News: 22 में से 8 जिलों में पराली जलाने का कोई मामला नहीं, प्रदेश में 54 हुए केस

Sat, 25 Oct 2025 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 25 Oct 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
No stubble burning cases reported in 8 out of 22 districts, 54 cases in the state
सतनाम सिंह
विज्ञापन


अंबाला सिटी। पराली प्रबंधन को लेकर जहां सरकार ने इस बार सख्ती बढ़ा दी है, वहीं किसानों में भी पिछले वर्षों के मुकाबले जागरूकता आई है। प्रदेश के सभी 22 जिलों की बात करें तो आठ जिले ऐसे हैं, जहां अभी तक पराली जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। इनमें अंबाला, चरखी-दादरी, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पंचकूला, रेवाड़ी और रोहतक शामिल हैं जबकि 13 जिले ऐसे हैं, जहां पर पराली जलाने के मामले बढ़ रहे हैं। इनमें अब तक कुल 54 मामले सामने आ चुके हैं।
जींद जिले में सबसे ज्यादा 15 मामले और फतेहाबाद 7 मामलों के साथ दूसरे नंबर पर है। इसके अलावा भिवानी में 2, फरीदाबाद में 3, हिसार में 4, कैथल में 4, करनाल में 3, कुरुक्षेत्र में 1, पलवल में 1, यमुनानगर में 3, पानीपत में 2, सिरसा में 5 और सोनीपत में 4 मामले पराली जलाने के आ चुके हैं।
विज्ञापन




पिछले वर्षों के मुकाबले आई भारी कमी

पराली जलाने को लेकर पिछले वर्ष कृषि विभाग ने काफी मशक्कत की थी। कई जगह तो कृषि विभाग अधिकारियों और किसानों के बीच कहासुनी के मामले भी सामने आए थे। इस बार पराली जलाने के मामले में भारी कमी आई है। वहीं, सरकार की सख्ती के कारण और किसानों में जागरूकता आना भी यह अहम वजह है। पराली जलाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही मेरी फसल मेरा पोर्टल पर रेड एंट्री की कार्रवाई विभाग की ओर से जाती है, जिससे किसान पोर्टल के जरिए अपनी फसल नहीं बेच पाएंगे। इसके साथ ही पहले के मुकाबले सुपर सीडर और अन्य उपकरण भी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अभी तक प्रदेश में पराली जलाने के मामले

जिला 2021-2022-2023-2024-2025

अंबाला 66 54 93 74 0

भिवानी 0 0 2 0 2

चरखी-दादरी 0 0 0 0 0

फरीदाबाद 1 1 2 33 3

फतेहाबाद 93 83 106 40 7

गुरुग्राम 0 0 0 0 0

हिसार 4 15 43 19 4

झज्जर 0 0 4 3 1

जींद 59 81 93 49 15

कैथल 420 250 88 129 4

करनाल 494 140 48 71 3

कुरुक्षेत्र 250 183 76 93 1

महेंद्रगढ़ 0 0 0 0 0

नूंह 0 0 0 0 0

पलवल 25 5 37 26 4

पंचकूला 0 0 1 14 0

पानीपत 19 15 16 28 2

रेवाड़ी 0 0 0 0 0

रोहतक 0 0 5 6 0

सिरसा 16 14 8 16 5

सोनीपत 7 7 46 40 4

यमुनानगर 54 45 46 24 3

कुल 1508 893 714 665 58

नोट : आंकड़े 15 सितंबर से 22 अक्तूबर तक के हैं।

- जिले में अभी तक पराली जलाने का एक भी मामला सामने नहीं आया है। पराली प्रबंधन को लेकर सरकार भी सख्त है और किसानों भी जागरूक है।
- डॉ. जसविंद्र सैनी, उप निदेशक, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed