{"_id":"66303431771f2d4b880633ca","slug":"no-one-filed-nomination-today-kept-waiting-ambala-news-c-36-1-amb1003-122368-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: आज किसी ने नहीं भरा नामांकन, करते रहे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: आज किसी ने नहीं भरा नामांकन, करते रहे इंतजार
विज्ञापन
अंबाला सिटी। 18वें आम लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत नामांकन पत्र भरने की प्रकिया सोमवार से शुरू हो गई। जिला प्रशासन की ओर से नामांकन प्रक्रिया के तहत सभी तैयारियां की गई हैं।
सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के तहत किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। उधर, भाजपा की लोकसभा प्रत्याशी बंतो कटारिया एक मई को नामांकन दाखिल करेंगी। इसका निर्णय भाजपा कार्यकर्ताओं में गत दिवस हुई बैठक में लिया था। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त डॉ. शालीन ने बताया कि 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन की आरे से पूरी तैयारी कर ली गई है।
एईओ, अकाउंटिंग टीम, वीएस और वीवी टीमें पूरी तरह से कार्य कर रही हैं। एमसीएमसी की ओर से भी फेक और पेड न्यूज पर नजर रखी जा रही है। नामांकन भरने की अंतिम तिथि 6 मई दोपहर 3 बजे तक हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार सात मई को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल की जाएगी, जबकि गुरुवार 9 मई को दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपना नामांकन वापस ले सकेंगे।
विज्ञापन
इसी दिन बाद दोपहर चुनाव में खड़े प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। उन्होंने बताया कि 25 मई दिन शनिवार को प्रात: सात बजे से सायं छह बजे तक मतदान होंगे। चार जून दिन मंगलवार को मतगणना उपरांत नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनाव खर्चों पर नजर रखने के लिए आब्जर्वर चेत राम मीणा आईआरएस को लगाया हैं।