फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No need to be afraid of me: Vij

मेरे होते हुए डरने की जरूरत नहीं : विज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
No need to be afraid of me: Vij
अंबाला। मेरे होते हुए डरने की जरूरत नहीं, शिकायत पर कड़ी कार्रवाई करूंगा। यह आश्वासन प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने डिफेंस कॉलोनी से आई एक एनआरआई महिला को दिया। दरअसल, विज बुधवार को अपने आवास पर लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। महिला ने ससुराल पक्ष पर आरोप लगाते हुए स्वयं को उनसे खतरा बताया। महिला ने बताया कि उसके पति और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज है, मगर ससुराल पक्ष द्वारा उसे बार-बार धमकियां दी जा रही हैं। मामले में मंत्री विज ने एसपी को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसी तरह नूंह से आए व्यक्ति ने अपने बेटे की हत्या के मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने की शिकायत गृह मंत्री अनिल विज को दी। उसने मामले की जांच अन्य जिले की पुलिस से कराने की मांग रखी। गृह मंत्री ने आईजी रेवाड़ी को मामले की जांच के आदेश दिए।
विज्ञापन

लोन रिकवरी के नाम पर प्रताड़ित करने की शिकायत
सुंदर नगर निवासी महिला ने गृह मंत्री के समक्ष बैंक स्टाफ पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए। महिला ने बताया कि उसने कुछ समय पूर्व 96 हजार रुपये का लोन लिया था। उसने ब्याज समेत लोन की 1.04 लाख रुपये की राशि वापस कर दी थी। इसके बाद भी बैंक स्टाफ द्वारा उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पंजोखरा से आए व्यक्ति ने जमीन के मामले में दूसरे पक्ष पर दखलंदाजी करने के आरोप लगाए। इसी तरह, तोपखाना निवासी महिला ने कुछ लोगों द्वारा उसे नाजायज तंग करने और तंज कसने के आरोप लगाए। बलाना निवासी व्यक्ति ने स्वयं पर झूठा मुकद्दमा दर्ज होने की शिकायत दी। गृह मंत्री ने सभी मामलों में एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों को विज ने बधाई दी
इंडिया यूनिवर्सिटी गेम में कराटे के खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन कर कई पदक जीते। बुधवार को टीम के कोच हेमंत शर्मा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने गृह मंत्री से मुलाकात की। विज ने खिलाड़ियों को पदक जीतने पर बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। कोच हेमंत ने बताया कि स्पर्धा में खिलाड़ी कविता व दीया ने स्वर्ण पदक जीते और करण सिंह ने रजत जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed