फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   no corona positive in ambala

राहत की सांस: कोरोना पॉजिटिव व उसके संपर्क में आए सभी की रिपोर्ट नेगेटिव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
no corona positive in ambala
ठरवा माजरा के बाद अब रतनगढ़ में मिली कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में सीधे तौर पर आए सभी 60 लोग व अप्रत्यक्ष रूप से संपर्क में आने वाले लोगों की कोरोना सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इन सभी की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली हैं। वहीं दूसरी और अंबाला छावनी के डायलिसिस विंग जहां उपचार के लिए आए दो मरीजों को कोरोना पॉजिटिव पीजीआई चंडीगढ़ 12 और पीजीआई चंडीगढ़ 32 ने करार दिया था इस विंग को स्वास्थ्य विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है। यह विंग पिछले करीब 5 दिनों से बंद पड़ी है। अलबत्ता अभी यहां से डायलिसिस करवाने वाले सभी मरीजों को आगामी आदेशों तक रोटरी या किसी अन्य अस्पताल में ही डायलिसिस के लिए धक्के खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन

मरीजों की जेब पर पड़ेगा भार: छावनी नागरिक अस्पताल में बेहद सस्ते रेट पर मरीजों की डायलिसिस होती है। इससे उन मरीजों को विशेष फायदा होता है जोकि सप्ताह में 2-3 बार डायलिसिस करवाने आते हैं। अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल यह विंग बंद होने से पहले 150 मरीजों की डायलिसिस हो रही थी। ऐसे में इन सभी को अब महंगे दामों पर डायलिसिस करवानी होगी।
विज्ञापन

जिसके संस्कार पर हुआ बवाल वह बुजुर्ग कोरोना से नहीं मरी : तोपखाना की 72 वर्षीय बुजुर्ग जिसकी मौत के बाद कोरोना संदिग्ध के भय से चंदपुरा में संस्कार किया गया और संस्कार के विरोध में ग्रामीणों ने पुलिस के साथ स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मारपीट के अलावा पथराव भी किए थे उस बुजुर्ग की रिपोर्ट भी मंगलवार को नेगेटिव ही आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब यह है जिले में कोरोना की स्थिति : कुल कोरोना मरीज 14, दो की पुष्टि पीजीआई से लिए गए सैंपल में हुई। 11 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक की मौत हो चुकी है जबकि दो मरीजों का पीजीआई में ईलाज चल रहा है और इन दोनों की हालत अभी स्थिर बनी हुई है। अभी तक जिले में 1729 मरीजों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 1612 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके अतिरिक्ति मंगलवार को जिन 106 के सैंपल लिए गए हैं उनकी रिपोर्ट बुधवार को आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed