फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   No clue of those who fired, Ambala

फायरिंग करने वालों का नहीं लगा सुराग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
No clue of those who fired, Ambala
फुटेज में कैद निजी यूनिवर्सिटी की पार्किंग में गोली चलाने वाले बदमाश। संवाद - फोटो : Ambala
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। मुलाना स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी के पार्किंग केयर टेकर पर चली गोली मामले में नकाबपोश बाइक सवार दो बदमाशों का 48 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस का दावा है कि सीआईए की टीमें आरोपियों की जांच में जुटी है।
इसके अलावा 13 अगस्त को पार्किंग के केयर टेकर रवि से भी फोन पर व्हॉट्सअप कॉल के जरिए मंथली मांगने के मामले में भी पुलिस के हाथ कोई सफलता नहीं लगी। इन दोनों मामलों का जुड़ाव कुरुक्षेत्र जेल में बंद गैंगस्टर मोनू राणा से होने की बात सामने आने पर पुलिस सोमवार को प्रोडेक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 19 अगस्त की दोपहर को यूनिवर्सिटी की पार्किंग में नकाबपोश दो बदमाशों ने बाइक पर फायरिंग की थी। पार्किंग केयर दो फायर में बाल-बाल बच गया था। जाते समय बदमाश हवाई फायर करते फरार हो गए थे। सीसीटीवी में भी बदमाश कैद हो गए थे। पुलिस उसी मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 13 अगस्त को भी यूनिवर्सिटी की पार्किंग केयर टेकर से ही 20 हजार रुपये की मंथली मांगने का मामला सामने आया था। मंथली मांगने वाले ने खुद को गैंगस्टर मोनू राणा बताया था। न देने पर गोली मरवाने की बात कहीं थी। मुलाना थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को गैंगस्टर मोनू राणा को प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। इस दौरान गहनता से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed