{"_id":"be9e4c67101df28576fe1bd30b6967bb","slug":"nine-person-booked-for-iiligel-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री दरबार में पहुंचा मामला, 9 लोगों पर मामला दर्ज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री दरबार में पहुंचा मामला, 9 लोगों पर मामला दर्ज
अंबाला /अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माली परेड क्षेत्र में कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा अवैध निर्माण तोड़ने और लोगों द्वारा पार्षद के घर किए गए हंगामे का मामला अब मंत्री अनिल विज के दरबार में पहुंच गया है। वीरवार को काफी संख्या में माली परेड के निवासी मंत्री विज के आवास पर पहुंचे और मामले की जानकारी दी। फिलहाल मंत्री ने इस संबंध में माली परेड के निवासियो को आश्वासन दिया है, जिसके बाद यह सभी वापस गए। उधर, पुलिस ने इस संबंध में छह महिलाओं सहित नौ लोगों पर मामला दर्ज किया है।
उल्लेखनीय है कि माली परेड में हो रहे तीन अवैध निर्माणों को लेकर कैंटोनमेंट बोर्ड अधिकारियों को शिकायत मिली थी। इसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बोर्ड अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर इन तीनों अवैध निर्माणों को तोड़ दिया था। इसके बाद माली परेड के निवासी भड़क गए और कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा लगाया गया साइन बोर्ड को आग लगा दी। इतना ही नहीं लोगों ने स्थानीय पार्षद के खिलाफ नारेबाजी की, जबकि उसके घर में घुसकर हंगामा भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला, जिसके बाद मामला शांत हुआ।
उधर, वीरवार को इसी मामले में माली परेड के निवासी मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे। यहां पर कुछ देर इंतजार करने के बाद मंत्री से बातचीत हुई। इस दौरान लोगों ने बताया कि कैसे कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा माली परेड में कार्रवाई की गई। इस दौरान मंत्री ने इन लोगों को आश्वासन दिया , जिसके बाद यह सभी लोग वापस लौटे।
विज्ञापन
इस संबंध में तोपखाना चौकी प्रभारी जोराजीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने इस संबंध में छह महिलाओं सहित नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन में दो दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जिनको अदालत से जमानत मिल गई है। इस संबंध में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
भूमाफियाओं की नजर बोर्ड की जमीन पर
अबाला कैंट। कैंटोनमेंट बोर्ड के तहत आने वाली जमीनों पर भूमाफियाओं की नजर है। लोगों को बहला फुसलाकर जहां जमीनों को बेचने की कोशिश की जा रही है, वहीं कुछ लोग अवैध कब्जे करने में भी जुटे हैं। बताया जाता है कि धीरे-धीरे यह भूमाफिया उन लोगों पर नजरें जमाए हैं, जो भूमिहीन हैं और अपना आशियाना चाहते हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में आने वाली जमीनों, जो काफी समय से खाली पड़ी हैं, पर भूमाफियाओं की नजर है। यह भूमाफिया एक सोची समझी योजना के तहत कुछ लोगों को टारगेट कर रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि औने-पौने दामों में इन जमीनों को बेचने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए वे लोग टारगेट किए जा रहे हैं, जिनके पास अपना आशियाना नहीं है।
इन्हीं लोगों को सस्ते प्लाट का लालच देकर जमीनें बेचने की कोशिश की जा रही हैं। सूत्रों के अनुसार कैंट में कुछ ऐसे ही लोग सक्रिय हैं, जो इन क्षेत्रों में प्लाट लेने के लिए लोगों को तैयार कर रहे हैं। कैंट के रहने वाले अशोक कुमार, हरीश, राजेश कुमार, रिशभ, युवराज का कहना है कि कुछ लोगों ने कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्रों में जमीन खरीदने के लिए तैयार कर रहे हैं। इसी तरह बोर्ड क्षेत्र में आने वाले रिहायशी क्षेत्रों के कुछ लोगों ने विगत समय में अवैध कब्जे करने की कोशिशें भी की हैं, जिन्हें बोर्ड द्वारा हटाया गया है।