फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nine employees got respect, made important contribution in safe train operation

नौ कर्मचारियों को मिला सम्मान, सुरक्षित ट्रेन संचालन में दिया महत्वपूर्ण योगदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
Nine employees got respect, made important contribution in safe train operation
सुरक्षित ट्रेन संचालन में उत्कृष्ठ कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करते रेल प्रबंधक। - फोटो : Ambala
अंबाला। ट्रेन संचालन से जुड़े मंडल के 9 कर्मचारियों ने निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए दुर्घटनाओं को टालने में महत्वपूर्ण कार्य किया। ऐसे कर्मचारियों को प्रोत्साहित और अन्य कर्मचारियों को उत्साहित करने के उद्देश्य से सोमवार को मंडल कार्यालय में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में 9 कर्मचारियों को नकद पुरस्कार सहित प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मंडल रेल प्रबंधक गुरिंदर मोहन सिंह द्वारा उक्त कर्मचारियों को महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले रेल कर्मियों में संजय कुमार मुख्य लोको इंस्पेक्टर सेफ्टी अंबाला छावनी, संदीप कुमार केबिनमैन रूपनगर,राजेश कुमार स्टेशन मास्टर सरसावा, नरेंदर कुमार गैंगमेट अंबाला शहर, बलविंदर प्वाइंट्स मैन बठिंडा, राजू गेटमैन यमुनानगर-जगाधरी, सुशील स्टेशन मास्टर राजपुरा, मनिकांत पाठक स्टेशन मास्टर शंभू, शिव प्रसाद पॉइंट्समैन राजपुरा को प्रशंसा पत्र, दो हजार रुपये और एक मैडल प्रदान किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने बताया कि सतर्क व्यक्ति ही संरक्षा का सर्वोत्तम साधन है। उन्होंने सभी पुरस्कृत कर्मचारियों को अपने मुख्यालयों पर अन्य साथी कर्मचारियों को भी सुरक्षित कार्य प्रणाली अपनाने हेतु प्रोत्साहित करने की सलाह दी। इस पुरस्कार समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक परिचालन रवि गुप्ता, वरिष्ट मंडल सरंक्षा अधिकारी अनिल शर्मा एवं समस्त रेल अधिकारियों ने भाग लिया और सभी पुरस्कृत रेल कर्मचारियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed