फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   NHM workers on strike

हड़ताल पर रहे एनएचएम कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
NHM workers on strike
अंबाला। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित भारतीय मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति के आह्वान पर एनएचएम कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का प्रतिनिधिमंडल नारेबाजी करते हुए विधायक के आवास पर पहुंचा। वहां शहरी विधायक असीम गोयल के भाई रितेश गोयल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। वहीं, हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही।
विज्ञापन

प्रदेश प्रचार मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष विपिन शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में कोरोना योद्धाओं का लंबे समय से शोषण जारी है। कई बार समझौते होने के बावजूद एनएचएम सर्विस नियम 2018 में वेतन विसंगतियां को ठीक करने, मुख्यमंत्री की सातवें वेतनमान घोषणा को जारी करने, कैशलेस मेडिकल सुविधा लागू करने आदि पर सरकार उदासीन रवैया अपनाए हुए है। इसके चलते स्वास्थ्य कर्मचारी संघ को मजबूरी वश एक दिन की हड़ताल पर जाना पड़ा। अगर, भविष्य में उनकी अनदेखी की गई तो कर्मचारियों को मजबूरी बस और कड़े निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ेगी। सरकार से अनुरोध है कि कर्मचारियों की मांग जल्द पूरी की जाए।
विज्ञापन

प्रदेश महामंत्री जितेंद्र कुमार वत्स व राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश कुमार ने बताया कि जायज मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा लगातार संघर्ष कर रहा है। सरकार द्वारा मांगों की अनदेखी के चलते कर्मचारियों में रोष है। इसके चलते संघ ने संघर्ष का रास्ता अपनाया है। हड़ताल का नेतृत्व डॉ. मधु, विजय कंबोज प्रदेश उपाध्यक्ष हरिंद्र सिंह, तरनदीप बक्शी, विजय घई, डॉ. राजेश, डॉ. तमन्ना आदि ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed