{"_id":"6283f3863503790ac82ffe81","slug":"nhm-personnel-celebrated-black-day-ambala-news-knl108529370","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों ने मनाया काला दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत नेशनल हेल्थ मिशन संविदा कर्मचारियों काले रिबन लगाकर अपना काम करते ?
- फोटो : Ambala
Link Copied
अंबाला। जिलेभर में एनएचएम कर्मचारियों ने मंगलवार को सातवें पे कमीशन सहित कई अन्य लंबित मांगें पूरी न होने के विरोध में काला दिवस मनाया। कर्मचारियों ने काले रिबन बांधकर जल्द मांगें पूरी न होने पर बड़ा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। कर्मचारियों का कहना है कि एनएचएम कर्मियों ने कोरोना काल में मरीजों की जान बचाने के लिए जिंदगी दांव पर लगाई है। वहीं, सरकार उनकी अनदेखी कर रही है। स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला प्रधान तरणदीप ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने दो नवंबर को सभी एनएचएम कर्मचारियों को सातवां पे कमीशन देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक उस पर कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन
विधायक और मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे
संघ के सचिव हरिंद्र सिंह ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एनएचएम कर्मचारी 25 से 27 मई तक विधायक और मंत्री को ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद भी सरकार ने उनकी मांगें पूरी नहीं की तो नौ जून को सभी कर्मचारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर बैठेंगे। इसके बावजूद उनकी अनदेखी की गई तो बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।