फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Newborn's body found from drain in Palledar Mohalla

पल्लेदार मोहल्ला में नाली से मिला नवजात का शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Newborn's body found from drain in Palledar Mohalla
अंबाला। पल्लेदार मोहल्ला स्थित दरगाह के सामने नाली में नवजात शिशु का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सुबह लोगों ने देखा की नाली के पास कुत्ते भौंक रहे हैं। जब लोगों ने पास जाकर देखा तो नाली में नवजात का शव पड़ा था। इसकी नाल लटकी हुई थी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन

कैंट थाना पुलिस को दी शिकायत में कृष्ण लाल ने बताया कि वह पल्लेदार मोहल्ला नजदीक काले खा दरगाह अंबाला छावनी का निवासी है। सोमवार की रात करीब दो बजे बाहर गली मे कुत्ते भोंक रहे थे। इसके बाद जब वह अवाज सुनकर बाहर गली में आया तो उसे कोई नजर नहीं आया। इसके बाद वह वापस घर में चला गया। जब सुबह छह बजे के समय वह बाहर घूमने के लिये जा रहा था तो उसने देखा की दरगाह के सामने बने नाले के पास बने गोदाम के बाहर नाली में नवजात शिशु का शव पड़ा है। इसके बाद उसने आसपास रहने वाले लोगों को बुलाया । सभी ने आसपास अपने तौर पर पता किया तो नवजात को जन्म देने वाली मां का कोई भी पता नहीं चला।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार कोई अज्ञात महिला नवजात शिशु को जन्म देकर यहां पर छोड़ गयी और नवजात शिशु के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। ऐसी महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। कैंट थाना प्रभारी नरेश ने बताया कि व पता लगाया जा रहा है कि इस शव को यहां पर कौन छोड़कर गया है और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed