फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New train from chandigarh Yaswantpur

चंडीगढ़ से यशंवतपुर तक चौदह दिसंबर को चलेगी नई ट्रेन

Wed, 11 Dec 2013 12:37 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Wed, 11 Dec 2013 12:37 AM IST
विज्ञापन
New train from chandigarh Yaswantpur
चंडीगढ़ से महाराष्ट्र के यशवंतपुर तक चलाई नई ट्रेन को लेकर रेलवे को अभी से ही घाटे का डर सताने लगा है। इस वजह से रेलवे ने बजट में घोषित की गई ट्रेन को फिलहाल ‘स्पेशल ट्रेन’ बनाकर चलाया है।
विज्ञापन


 रेलवे अफसरों का कहना है कि अभी ये ट्रेन स्पेशल बनकर ही चलेगी, बाद में इसे रेगुलर करने पर विचार होगा।
गौरतलब है कि रेलवे बजट में चंडीगढ़ से यशंतवपुर के लिए एक ट्रेन की घोषणा की गई थी। ये ट्रेन 14 दिसंबर 2013 शनिवार से चंडीगढ़ से चलेगी।

ये ट्रेन सुबह तड़के 3:15 बजे चंडीगढ़ से चलेगी और सोमवार को सुबह 6:20 बजे यशंतवपुर पहुंचेगी। इस दौरान ये ट्रेन अंबाला कैंट,  पानीपत, नई दिल्ली, निजामुद्दीन, झांसी, भोपाल, पुणे और बेलगाम, हुबली स्टेशन होती हुई यशवंतुपर पहुंचेगी।
विज्ञापन


इस ट्रेन में 21 कोच होंगे, जिनमें 6 जनरल, 8 स्लीपर, 3 थ्री टायर एसी और एक टू टायर एसी और दो अन्य एसी कोच होंगे। बजट में घोषित होने के बाद इस ट्रेन को रेगुलर ट्रेन की तरह ही रेलवे को चलाया जाना था। मगर रेलवे को इस ट्रेन को चंडीगढ़ से चलाने से थोड़ी कमाई की चिंता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 रेलवे अभी इस मंथन में हैं कि चंडीगढ़ से दिल्ली तक ट्रेन में भीड़ कितनी रहेगी और रेलवे का खर्च कितना आएगा। ऐसे में इसी रूट पर इस ट्रेन से कमाई कितनी होगी? क्योंकि ट्रेन का टाइम भी मध्यरात्रि तीन बजे रखा गया है।

इसे देखते हुए फिलहाल इस ट्रेन को अभी स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा। ट्रेन की कमाई और खर्च में केलकुलेशन के बाद ही इस ट्रेन को रेगुलर करने के बारे में सोचा जाएगा।


उधर, सीनियर डीसीएम गुलशन कुमार के अनुसार हाईकमान अभी इस ट्रेन को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने का आदेश दिया है, तो ये स्पेशल ट्रेन बनकर ही चलेगी। बाद में जब रेगुलर ट्रेन के रूप में ट्रेन चलाने का आदेश आएंगे तो उसे रेगुलर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed