फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   New patient in case of corona, 30 cured

सरकारी कर्मचारी सहित कोरोना के 7 नए मामले, 30 मरीज एक साथ हुए ठीक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
New patient in case of corona, 30 cured
अंबाला। शुक्रवार को कोरोना के सात नए मरीज सामने आए। राहत भरी बात यह रही कि 30 मरीजों ने एक साथ कोरोना को मात दी और स्वस्थ हुए। नए मामलों में अंबाला सिटी से तीन, चौड़मस्तपुर से तीन व अंबाला कैंट से एक मरीज सामने आया। इनमें एक सरकारी कर्मचारी सहित एक मरीज कांटेक्ट सैंपलिंग में सामने आया है। अब जिले में कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 126 रह गई है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना के मरीजों का रिकवरी रेट 98.38 फीसदी है। जिले में अब तक प्रति 10 लाख की जनसंख्या पर 811902 सैंपल लिए गए हैं। कोविन पोर्टल के डाटा के अनुसार 21 लाख 63 हजार 829 लोगों को वैक्सीनेट करने का काम किया गया है। डॉ. सुनिधि करोल ने बताया कि इस कार्य के तहत पहली डोज के तहत 10 लाख 62 हजार 865 लोगों को वैक्सीनेशन लगी है, जबकि दूसरी डोज के तहत 10 लाख 36 हजार 456 लोगों को वैक्सीनेट किया गया है।
विज्ञापन

घर-घर जाकर लारवा जांचेंगे 60 ब्रीडिंग जांच कार्यकर्ता
अंबाला सिटी। गत वर्ष डेंगू के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग इस बार पहले से सतर्क है। इसके चलते इस मानसून सीजन में विभाग ने लारवा जांच के लिए विशेष अभियान चलाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए बाकायदा विभाग की ओर से ब्रीडिंग जांच कार्यकर्ता तैनात किए जाएंगे। जो घर-घर जाकर लारवा की जांच करेंगे। इस दौरान अगर किसी के घर में लारवा पाया जाता है तो उन्हें नोटिस जारी किया जाएगा। संभवत: 14 जुलाई तक इन कार्यकर्ताओं को रखने का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके लिए 11 जुलाई तक आवेदन मांगे गए है।

ब्रीडिंग जांच कार्यकर्ताओं को तीन माह के लिए रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें प्रतिदिन के हिसाब से 380 रुपये भी दिए जाएंगे और एक माह में अधिकतम 20 दिन तक काम लिया जाएगा। इसी दौरान ही कर्मचारियों द्वारा घर-घर जाकर गमले, पानी की टंकी, कूलर, छत पर रखा सामान आदि की जांच करेंगे। उल्लेखनीय है कि पिछले साल जिले में 600 से अधिक लोग डेंगू के डंक का शिकार हुए थे।
डेंगू मलेरिया का ज्यादा फैलाव न हो। इसके लिए ब्रीडिंग चेकिंग कार्यकर्ताओं को नियुक्त किया जा रहा है। जो घर-घर जाकर लारवा की जांच करेंगे।
- कुलदीप सिंह, सीएमओ, अंबाला।
--------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed