फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Neither sewer nor drain cleaning, situation in Naya Gaon is bad

Ambala News: सीवर न ड्रेन की सफाई, नया गांव में हालात खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Neither sewer nor drain cleaning, situation in Naya Gaon is bad
शहर के वार्ड-11 के क्षेत्र में ड्रेन में फैली गंदगी। संवाद
अंबाला सिटी। वार्ड-11 के क्षेत्र में कई समस्याएं हैं। यहां सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। सड़कें टूटी हैं। नया गांव के क्षेत्र में तो सीवर भी नहीं है और कई जगहों पर नालियां ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग बताते हैं कि नगर निगम की ओर से सफाई, बेसहारा गोवंश और आवारा कुत्तों की समस्याओं का हल करने के लिए वादा किया जाता है, मगर कोई कार्य नहीं होता। निगम ने बीते चार वर्ष में कार्य नहीं किया।
विज्ञापन

पहला मामला
सफाई का बुरा हाल, कोई सुनवाई नहीं
नया गांव के स्थानीय निवासी रामचंद्र यादव ने बताया कि उनके क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। नगर निगम कर्मचारी सफाई के लिए कम ही आते हैं। इससे नालियां ओवरफ्लो होकर बहती रहती हैं। खाली प्लाट में गंदगी जमा है। नया गांव में ओवरब्रिज बन रहा है, जिससे घर के निकलने के लिए महज आठ फुट का रास्ता रह गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा मामला
न सीवर और न बनी सड़क
नया गांव निवासी सुरेश पाल ने बताया कि उनके क्षेत्र में गलियां टूटी हैं। कई जगह पर गली बनी भी नहीं है। सीवरेज की व्यवस्था नहीं है। जिससे नालियों में गंदगी बहती रहती है। आवारा कुत्तों के कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। आवारा कुत्ते लोगों को काटते रहते हैं। वार्ड में सफाई भी नहीं होती। लोगों से संपत्ति कर तो लिया जाता है, मगर निगम की ओर से विकास कार्य नहीं करवाए जा रहे।
तीसरा मामला
पुल बनने से ड्रेन भी बंद
मनीष कुमार ने बताया कि नया गांव में ओवरब्रिज बनने से ड्रेन भी बंद है। इससे पानी की निकासी में दिक्कत आती है। इस ड्रेन में गंदगी जमा है। निगम की ओर से ड्रेन की सफाई वर्ष में एक ही बार करवाई जाती है। यह ड्रेन रणजीत नगर के क्षेत्र को जोड़ते हुए आगे निकलती है। वार्ड में बेसहारा गोवंश भी घूमते रहते हैं।

कहीं सीवर डला और कहीं छोड़ दिया : काैर
वार्ड-11 की पार्षद राजिंद्र कौर ने बताया कि वार्ड में विकास कार्यों की फाइल चली थी, मगर यह सिरे नहीं चढ़ी। इससे वार्ड में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लिहारसा, कालू माजरा में सड़कों और नालियों के कार्य होने हैं। रामदास नगर में अंबेडकर चौक बनना है। अभी तक चौक का कार्य शुरू नहीं हुआ। नया गांव में कुछ एरिया में सीवरेज डाल दिया गया, जबकि कुछ गलियां छोड़ दी गई। इससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वह चुनाव के बाद अधिकारियों से मिलेंगी और पेंडिंग कार्यों को करवाने के लिए कहा जाएगा।

शहर के वार्ड-11 के क्षेत्र में ड्रेन में फैली गंदगी। संवाद

शहर के वार्ड-11 के क्षेत्र में ड्रेन में फैली गंदगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed