फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   'Navrang' not given to the pond even after five years

पांच साल बाद भी तालाब को नहीं दिया ‘नवरंग ’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
'Navrang' not given to the pond even after five years
अंबाला सिटी। भगवान वामन के हिंडौलों को इस बार भी अधूरे नवरंग राय तालाब में ही तैराया जाएगा। 2017 में शुरू हुए नवरंग राय तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य 2022 में भी अधूरा है। यह कार्य 2019 में पूरा किया जाना था। परंपरा को पूरा करने के लिए सनातन धर्म सभा के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त व अन्य अधिकारियों से व्यवस्था बनाने की मांग की। इसके बाद अधूरे तालाब की सफाई का कार्य शुरू किया गया है। इसके अलावा प्रतिनिधियों ने तालाब में सुरक्षा व्यवस्था बनाने की अपील की। पिछले वर्ष तालाब के साइड में बनाई गई सीमेंट ग्रिल टूट जाने के कारण कई युवक घायल हो गए थे। इसको लेकर व्यवस्था बनाने की मांग की है ताकि ऐसी घटना दोबारा न हो।
विज्ञापन

तालाब का बजट तीन करोड़ रुपये का तय किया गया था। इसके बाद बजट में बदलाव करते हुए करीब 12 करोड़ कर दिया गया जो खर्च हो चुका है। इसके बाद इसका बजट रिवाइज करने के लिए भेजा गया था, परंतु अभी तक बजट पास होने को लेकर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि 2017 में तत्कालीन शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा ने नवरंग राय तालाब के जीर्णोद्धार के कार्य का आरंभ किया था। अभी तक केवल 60 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है।
विज्ञापन

यह था परियोजना में खास
पूरे सरोवर के चारों ओर परिक्रमा के लिए कॉरिडोर तैयार हो चुका है। इसके अलावा ठाकुरद्वारे के सामने की दिशा में एक स्क्रीन दीवार का निर्माण करवाया जा रहा है। इस पर विशेष कार्यक्रमों में प्रोजेक्टर के माध्यम से सरोवर के इतिहास के साथ-साथ धार्मिक और ऐतिहासिक ज्ञान पर आधारित अन्य फिल्में प्रदर्शित की जा सकेंगी। सरोवर के बीचोंबीच एक पुल बनना है। 300 फुट लंबे और 20 फुट चौड़े पुल के दोनों ओर आठ रंगीन फव्वारे लगाए जाएंगे। सरोवर में स्नान के लिए छह घाट तैयार किए जा रहे हैं। सरोवर के पूर्व और पश्चिम की तरफ दो प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। लगभग आठ करोड़ रुपये की लागत से इस पार्क में कॉरिडोर, चिल्ड्रन पार्क, गजीबो, कैफेटेरिया सुविधाओं के साथ-साथ इस पार्क को बाल भवन परिसर से जोड़ने के लिए संपर्क पुल तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त से तालाब की सफाई करवाने और व्यवस्था की मांग की है, ताकि मेले का भव्य आयोजन किया जा सके।
-नरेश अग्रवाल, प्रधान सनातन धर्म सभा, अंबाला सिटी।
नवरंग राय तालाब के निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए एस्टीमेट भेज दिया गया है। उम्मीद है जल्द ही एस्टीमेट पास हो जाएगा और इसके जल्द ही काम शुरू हो जाएगा।
-संजीव कुुमार, एक्सईएन, नगर निगम अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed