फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Naib Tehsildar accused of taking bribe

-नायब तहसीलदार पर लगाया रिश्वत लेने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Naib Tehsildar accused of taking bribe
बराड़ा। तलहेड़ी गुजरान निवासी एक युवक ने एसडीएम बराड़ा, उपायुक्त अंबाला और गृह मंत्री अनिल विज को शिकायती पत्र देकर नायब तहसीलदार मुलाना पर सभी कागजात पूरे होने के बावजूद जमीन की रजिस्टरी न करने और जमीन को फ्रॉड बताकर बेचने व खरीदने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी देने, रजिस्टरी करने बाबत 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगाया है।
विज्ञापन

तलहेड़ी गुजरान निवासी बलकार सिंह ने गृह मंत्री व अन्य अधिकारियों को भेजे गए शिकायत पत्र में बताया कि वह अपने गांव की जमीन की रजिस्टरी करवाना चाहता है। लेकिन नायब तहसीलदार मुलाना ने उनकी रजिस्टरी की अपॉइंटमेंट को रद्द कर दिया और रजिस्ट्री के सभी कागजात पूरे होने के बावजूद भी रजिस्ट्री करने में आनाकानी करने लगे। उनका आरोप है कि नायब तहसीलदार ने उससे 15 हजार रुपये रिश्वत की मांग की। जमीन को फ्रॉड बताकर बेचने व खरीदने वाले के खिलाफ मामला दर्ज करने की धमकी दी।
विज्ञापन

कोट.......
मुझ पर लगाए गए आरोप निराधार हैं। जमीन बेचने वाले ने गलत तरीके से जमीन अपने नाम करवाई हुई है। मैंने तो जमीन खरीदने वाले को यह समझाया है कि इस जमीन में विवाद खड़ा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दलबीर सिंह, नायब तहसीलदार, मुलाना।
नायब तहसीलदार के खिलाफ शिकायत मिली है। तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिन के भीतर जवाब देने को कहा है। मामले में निष्पक्ष कार्रवाही की जाएगी। - बिजेंद्र सिंह एसडीएम बराड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed