फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Nagar Panchayat elections: Notification of reserved wards issued

नप चुनाव : आरक्षित वार्डों की अधिसूचना जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 10:21 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat elections: Notification of reserved wards issued
अंबाला छावनी ​​​स्थित नगर परिषद का कार्यलय। फाइल फोटो - फोटो : रेलवे का लगा चिह्नांकित पत्थर।
अंबाला। नगर परिषद की ओर से भेजे आरक्षित वार्डों के प्रस्ताव पर सरकारी मुहर लग गई है। सरकार ने इस संबंध में मंगलवार को आधिकारिक अधिसूचना भी जारी कर दी।
विज्ञापन

इसमें नगर परिषद अंबाला सदर में किए आरक्षित वार्डों की जानकारी दी है जोकि एसी और बीसी श्रेणी के तहत लगभग एक माह पहले निर्धारित किए थे। शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव विकास गुप्ता की तरफ वार्डों के आरक्षण को लेकर सूचना जारी की गई है। इसके तहत 32 वार्डों में आरक्षित वार्ड आबंटित कर दिए हैं।
विज्ञापन

अनुसूचित वर्ग के लिए सात वार्ड आरक्षित
32 वार्डों में से सात वार्ड अर्थात् वार्ड संख्या 04, 20, 21, 23, 24, 25 और 30 अनुसूचित जातियों (एससी) से संबंधित सदस्यों के लिए आरक्षित होंगे। इनमें से वार्ड संख्या 04, 20 और 30 अनुसूचित जाति की महिला से संबंधित सदस्यों के लिए आरक्षित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वार्ड पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित
वार्ड संख्या 05, 12 और 17 पिछड़े वर्ग क से संबंधित सदस्यों के लिए आरक्षित होंगे। इनमें से वार्ड संख्या 17 पिछड़े वर्ग क (बीसीए) की महिला से संबंधित सदस्य के लिए आरक्षित होगा। इसी प्रकार वार्ड संख्या 02 पिछड़े वर्ग ख से संबंधित सदस्य के लिए आरक्षित होगा, जो पिछड़े वर्ग ख की महिला के लिए आरक्षित होगा। वहीं वार्ड संख्या 09, 11, 13, 16, 31 और 32 महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
बराड़ा में 10 वार्ड एससी
बराड़ा नगर पालिका के कुल 16 वार्डों में से तीन वार्ड, वार्ड संख्या 1, 7 और 14 अनुसूचित जातियों से संबंधित सदस्यों के लिए आरक्षित होंगे। इनमें से वार्ड संख्या 7 अनुसूचित जाति (एससी ) की महिला के लिए आरक्षित होगा। इसी प्रकार वार्ड संख्या 3 और 8 पिछड़े वर्ग क (बीसी-ए) से संबंधित सदस्यों के लिए आरक्षित होंगे। इनमें से वार्ड संख्या 3 पिछड़े वर्ग-क (बीसी-ए) की महिला के लिए आरक्षित होगा। वहीं वार्ड संख्या 12 पिछडे वर्ग-ख (बीसी-बी) से संबंधित सदस्य के लिए आरक्षित होगा, जो पिछड़े वर्ग ख (बीसी-बी) की महिला के लिए आरक्षित होगा। वार्ड संख्या 5, 9 और 16 सामान्य श्रेणी की महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।
ड्राॅ से किया था आरक्षण
नगर परिषद अंबाला सदर के तहत एससी व बीसी श्रेणी के वार्डों का आरक्षण दिसंबर माह में ड्रा के माध्यम से किया गया था ताकि चुनावों की प्रक्रिया सुचारु ढंग से पूरी हो सके।


एससी महिला आरक्षित वार्डों की स्थिति

वार्ड- कुल मतदाता- एससी मतदाता
वार्ड 30- 6305- 4680

वार्ड 20- 4752- 3717

वार्ड 4- 6036- 4942



बीसी-ए श्रेणी के लिए आरक्षित

वार्ड 5- 5623- 2137
वार्ड 12- 4832- 1874
वार्ड 17 (बीसी-ए महिला) - 5786- 1857

बीसी-बी
वार्ड- कुल मतदाता- बीसी मतदाता

वार्ड 2 (बीसीबी महिला) - 5868- 1351



सामान्य महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड

वार्ड 9- 5790- 1147- 883
वार्ड 11- 4546- 1838- 1315
वार्ड 13- 5512- 1604- 1922

वार्ड 16- 5249- 1642- 1239
वार्ड 31- 5922- 1548- 2315
वार्ड 32- 4598- 2386- 882
वर्जन

ड्रा के माध्यम से आरक्षित किए गए वार्डों की विस्तृत रिपोर्ट मुख्यालय भेजी थी। सरकार ने इसकी अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है, जिससे कि आगामी प्रक्रिया आरंभ की जा सके।


रविंद्र कुहाड़, कार्यकारी अधिकारी नप सदर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed