{"_id":"67a2456ea3877b4f3f02e0f8","slug":"nagar-panchayat-elections-development-worth-crores-stuck-due-to-code-of-conduct-ambala-news-c-36-1-amb1001-137100-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप चुनाव : आचार संहिता से अटका करोड़ों का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप चुनाव : आचार संहिता से अटका करोड़ों का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। नगर निकायों में चुनावी बिगुल बजने के बाद अब नए विकास कार्य नहीं हो सकेंगे। कुछ विकास कार्य निविदा के स्तर पर थे तो वह भी अटक गए हैं। ऐसे में अंबाला शहर, अंबाला सदर और बराड़ा के निवासियों को विकास कार्यों के लिए इंतजार करना होगा।
नगर परिषद अंबाला सदर के चुनावों की घोषणा के बाद करोड़ों रुपये के विकास कार्य अटक गए हैं। वहीं आचार संहिता के कारण फरवरी माह में संभावित डोमेस्टिक एयरपोर्ट छावनी का उद्धाटन भी नहीं हो पाएगा। हालांकि एयरपोर्ट पर नई इमारतों से जुड़ा काम ठेकेदार ने शुरू कर दिया है।
सड़कों और गलियों के निर्माण भी अधर में
इसी प्रकार नप चुनावों के कारण नई सड़कों सहित गली व नालियों का निर्माण भी नहीं हो पाएगा। इसके नई स्ट्रीट लाइटें और फैंसी लाइटों से जुड़े कार्य प्रभावित भी होंगे जोकि अब नप चुनावों यानी आचार संहिता के हटने के बाद ही सिरे चढ़ पाएंगे। पीडब्लयूडी के अधीन 10 नई सड़कों का निर्माण और अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में अधूरी 100 बेड की नई इमारत का काम भी अटक गया है। हालांकि इनकी निविदाओं को भरने का समय 21 दिन का है जोकि आचार संहिता के कारण आठ से दस दिन तक लंबित रहेग।
विज्ञापन
स्ट्रीट लाइटों का निविदा भी लंबित
इसके अलावा नगर परिषद के अधीन वार्ड स्तर पर गली व नालियों का निर्माण भी अटक गया है क्योंकि प्रस्ताव तैयार करने के बाद अभी इन्हें पोर्टल पर अपलोड किया जाना था। वहीं अंबाला छावनी के अलग-अलग क्षेत्रों में लगने वाली 700 के करीब नई स्ट्रीट लाइटों की निविदा भी लंबित हो जाएगी। इसके अलावा अंबाला-जगाधरी नेशनल हाइवे पर टांगरी बांध तक लगने वाली फैंसी लाइटों की निविदा भी अटक गई है। जबकि रेलवे स्टेशन और बस अड्डे के बीच नेशनल हाइवे के नीचे खाली जगह के सौंदर्यीकरण की योजना भी अटक गई है।
शहर में पार्कों और नालों की सफाई का काम अटका
नगर निकाय चुनाव की घोषणा होते ही आचार संहिता लग गई है। ऐसे में किसी भी विकास कार्य का वर्कऑर्डर जारी नहीं हो पाएगा। अगर किसी कार्य की निविदा लगाई गई है तो उसकी प्रक्रिया तो पूरी होगी, मगर वर्कऑर्डर चुनाव के बाद ही जारी होगा, उनका कार्य भी बाद में ही शुरू होगा। शहर में बड़ी ड्रेन व नालों का टेंडर लगाया गया है। पार्कों में सिविल कार्यों को लेकर 95 लाख का टेंडर अभी नहीं लगा है। इसी तरह नई स्ट्रीट लाइट का कार्य भी अभी अधूरा ही पड़ा है।