फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   nagar nigam

नगर निगम चुनाव: नामांकन भरने के पहले दिन किसी प्रत्याशी ने नहीं दिखाई रूचि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 02:08 AM IST
विज्ञापन
nagar nigam
अंबाला। नगर निगम चुनाव के तहत नामांकन भरने की प्रक्रिया के पहले ही दिन किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सचिन गुप्ता ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने के तहत सभी तैयारियां की जा चुकी हैं व वार्डों के मुताबिक संबंधित अधिकारियों की ड्यूटी लगाकर इस प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1, 2 व 3 के तहत एआरओ कैप्टन विनोद शर्मा के कार्यालय में नामांकन दाखिल किये जा सकते हैं। वार्ड नंबर 4, 5, 6 के लिये तहसीलदार अंबाला शहर विरेन्द्र गिल के कोर्ट रूम में व वार्ड नंबर 7 व 8 के लिये पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता नवदीप आनंद के विकास विहार स्थित कार्यालय में व वार्ड नंबर 9, 10, 11 व मेयर के लिये जिला परिषद कार्यालय में, वार्ड नंबर 12, 13 व 14 के लिये हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के कार्यालय में व वार्ड नंबर 15, 16 व 17 के लिये अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय में और वार्ड नंबर 18, 19 व 20 के लिये पंचायत भवन के मीटिंग हाल में नामांकन पत्र दाखिल किये जा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर से 16 दिसंबर तक नामांकन दाखिल किए जाएंगे,17 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 18 दिसंबर को नामांकन वापस लिए जाएंगे और दोपहर बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदावारों की सूची जारी कर उन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 27 दिसंबर को मतदान होगा तथा 30 दिसंबर को मतगणना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed