{"_id":"6070b3f98ebc3e8d3663fb38","slug":"nagar-kirtan-will-not-come-out-tomorrow-ambala-ambala-news-knl667463152","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल नहीं निकलेगा नगर कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल नहीं निकलेगा नगर कीर्तन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इस बार खालसा सिरजना दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन का आयोजन नहीं होगा। केंद्रीय गुरुद्वारा गुरुपर्व कमेटी प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह फैसला सर्वसम्मति से लिया गया। इस मौके पर जरनल हाउस की गठित कमेटी के 6 सदस्य मौजूद रहे।
गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोबिंद नगर में हुई बैठक में प्रधान सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि कोरोना ने एक बार फिर पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। सरकार की हिदायतों का पालन करते हुए और लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इस बार सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि खालसा सिरजना दिवस के उपलक्ष्य में जो नगर कीर्तन 11 अप्रैल को लाल कुर्ती बाजार से निकलना था, वह स्थगित किया गया है। इसलिए सभी संगत गुरु घरों में नतमस्तक होकर नाम सिमरण करते हुए कोरोना के खात्मे की गुरु चरणों में अरदास करें।
साथ ही कहा कि सभी सदस्य गुरुद्वारों में होने वाले समागम के दौरान भी संगतों से कोविड नियमों की पालना करने का आग्रह करेंगे और संगत को इलाहीबाणी के जाप करवाएंगे। इस मौके पर प्रीत नगर से मेहरबान सिंह, लालकुर्ती गुरुद्वारा से दविंदर पाल सिंह नीटू, कछतरी सत्संग गुरुद्वारा से कुलदीप सिंह ढिल्लो, दयालबाग गुरुद्वारा साहिब से सतनाम सिंह व सुखमणि सेवा सोसायटी से अवतार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
श्री अखंड पाठ साहिब 11 को आरंभ होंगे
सुदर्शन सिंह सहगल ने बताया कि खालसा सिरजना दिवस के उपलक्ष्य में 11 अप्रैल को गुरुद्वारा साहिब में श्री अखंड पाठ साहिब की गुरु चरणों में अरदास के बाद आरंभ किए जाएंगे। 13 अप्रैल को सुबह श्री अखंड पाठ साहिब संपंन किए जाएंगे। सुबह 11 बजे तक विशेष दीवान सजाए जाएंगे। कथा व कीर्तनी जत्थे संगत को इलाहीबाणी के जाप करवाएंगे। दीवान समाप्ति के बाद गुरु के अटूट लंगर बरताए जाएंगे। लंगर के लिए महिलाएं अपने-अपने घरों से प्रसादे तैयार करके लाएंगी।
बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिता
प्रधान ने बताया कि बैसाखी के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए विशेष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में बैसाखी पर्व व खालसे के जन्मदिवस के संबंध में विचार व्यक्त किए जाएंगे। प्रतियोगिता में शामिल होने वाले बच्चों को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।