फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mystery of murder of grocery merchant solved, one accused arrested

Ambala News: करियाना व्यापारी की हत्या की सुलझी गुत्थी, एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
Mystery of murder of grocery merchant solved, one accused arrested
नारायणगढ़। लालपुर गांव में हुई करियाना व्यापारी के हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वो शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ वीरवार सुबह इंस्टाग्राम आईडी पर डाली गई एक पोस्ट से भी हड़कंप मच गया। इसमें गांव के रहने वाले प्रतीक गुज्जर नामक व्यक्ति ने सुदेश गुप्ता की हत्या की जिम्मेवारी ली और इस संबंध में अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट भी डाली। पुलिस इस पोस्ट की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

--
वीडियो में भागता नजर आया युवक
हादसे के दिन पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उन्हें एक फुटेज में एक युवक भागता हुआ नजर आया। फुटेज के आधार पर ही पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली है। यह फुटेज भी पूरा दिन सोशल मीडिया पर छाई रही। वहीं हत्या के बाद आरोपी एक बाइक पर भागा था। इसलिए पुलिस बाइक सवार व्यक्ति की तलाश में भी जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पेट्रोल पंप को लेकर विवाद
मामला रंजिशन हत्या का बताया गया है और यह हत्या पेट्रोल पंप के विवाद को लेकर हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति का पहले से ही एक पेट्रोल पंप था। जबकि दूसरा पेट्रोल पंप खुलने से पहला मालिक नाराज था और कुछ दिन पहले उसकी सुदेश गुप्ता के साथ इस मुद्दे को लेकर बहस भी हुई थी।
--
प्रतीक के परिवार व दोस्तों से की पूछताछ
हत्या के बाद पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए प्रतीक के पिता और अन्य पांच-छह दोस्तों से भी पूछता की थी। वहीं हत्या की सूई गांव के ही एक अन्य आपराधिक किस्म के युवक पर भी घूम रही थी। जब पुलिस ने इस व्यक्ति से जुड़ी जांच को आगे बढ़ाया तो पाया कि वो तो विदेश जा चुका है। इसके बाद गांव के ही दूसरे युवक पर शक पुख्ता हो गया।
यह था मामला
मृतक व्यापारी सुदेश गुप्ता पत्नी सीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। उसने बताया था कि उसके पति घर के पास ही करियाणे की दुकान चलाते थे। उसके पति ने अभी कुछ दिन पहले ही लालपुर गांव में पेट्रोल पंप लगाया था । इसका मुहूर्त 30 मार्च को होना है। 25 मार्च को शाम के लगभग 7.30 बजे जब वो और उसका पोता भव्य गांव के ही मंदिर में माथा टेक कर अपनी दुकान के पास आए तो देखा कि उसके पति सुदेश कुमार दुकान के अंदर ही फर्श पर औंधे मुंह पड़े हुए थे। उनकी छाती से काफी खून बह रहा था। जब वो डर के मारे चिल्लाई तो आस-पास के व्यक्ति मौके पर आ गए और फिर वो निजी गाड़ी से अपने पति को पड़ोसियों की मदद से सरकारी अस्पताल ले गई। यहां डाक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीता देवी ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने रंजिशन उसके पति को गोली मार दी।

इस मामले में एक आरोपी को पकड़ लिया गया है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। वहीं इंस्टाग्राम पर डाली गई प्रतीक गुज्जर से संबंधित पोस्ट को लेकर भी जांच की जा रही है।
ललित कुमार, प्रभारी नारायणगढ़ थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed