{"_id":"609059548ebc3ebd082c3bff","slug":"murder-case-barada-village-ambala-news-knl68964064","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, हत्या का आरोप, मां-बेटा नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत, हत्या का आरोप, मां-बेटा नामजद
विज्ञापन
सुभरी गांव में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती के भाई ने एक युवक और उसकी मां पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। रविवार रात की घटना के बाद युवती को एमएम अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान सोमवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतका के भाई मोहित के बयानों पर बराड़ा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव का दाह संस्कार किया गया।
मोहित के अनुसार मेरी बहन निशा रानी, जिसकी उम्र 25 साल थी। करीब दो साल पूर्व निशा को गांव सुभरी का रजत शादी का झांसा देकर ले गया था। दोनों के एक गांव का होने के कारण इस बारे में पंचायत भी हुई थी। वहां रजत ने सभी को विश्वास दिलाया था कि वह जल्द अदालत में विवाह कर लेगा, परंतु कुछ समय बाद रजत और उसकी मां निशा को परेशान करने लगे। अकसर उससे मारपीट और बुरा व्यवहार करते थे। कुछ समय पूर्व इनमें झगड़ा हुआ, जिसमें निशा को जान से मारने की कोशिश की थी।
अस्पताल से सूचना मिलने के बाद जब हम मौके पर पहुंचे तो निशा की हालत स्थिर न होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बयान देने के लायक नहीं समझा। हम वापस आ गए। सुबह पहुंचे तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। मृतका के भाई मोहित की शिकायत पर रजत व उसकी मां किरण पर जहर खिलाकर हत्या के आरोप में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों ने ही मृतका के परिवार को घटना के बारे में बताया था। आरोपों की वास्तविकता जानने के प्रयास जारी हैं। आरोपी जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन
- सुरेश कुमार, बराड़ा थाना प्रभारी।