फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   murder

जमीन विवाद के कारण चाचा ने भतीजे की गडांसी से की हत्या, मौके से हुआ फरार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
murder
गांव बिंझौल में जमीनी विवाद के चलते चाचा ने भतीजे की गंडासी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी चाचा मौके से फरार हो गया। परिजनों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी चाचा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है। वारदात के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों से पुलिस जल्द आरोपी चाचा की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

गांव बिंझौल में 48 वर्षीय चाचा सुखबीर ने 25 वर्षीय भतीजे संजय की तेजदार गंडासी से गला काटकर हत्या कर दी। मृतक संजय के पिता महेंद्र ने बताया कि उसके भाई सुखबीर के साथ उसका जमीन का विवाद चल रहा था। घर के विवाद के कारण ही संजय एक माह पहले घर से चला गया था। शुक्रवार शाम करीब 6:40 बजे संजय गली में आया तो उसके चाचा सुखबीर ने गडांसी से उस पर हमला कर दिया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी चाचा सुखबीर हत्या कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार संजय के दो छोटे भाई व दो बहन है। घर में सबसे बडा होने के कारण संजय पर ही पूरे परिवार का भार था। संजय हर रोज पानीपत में जाकर ड्राइवरी करता था। वहीं 8 मरला चौकी इंचार्ज नरेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टमम के लिए सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। हत्या का कारण आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed