{"_id":"5f8761378ebc3eb8670be80b","slug":"murder-ambala-news-knl475779196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरपंच के बेटे ने किसान की लाठियों से पीटकर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरपंच के बेटे ने किसान की लाठियों से पीटकर की हत्या
विज्ञापन
murder
- फोटो : Ambala
अंबाला/शहजादपुर। गांव घड़ौली में सरपंच के बेटे ने किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल ले जाया गया। वहां देर रात उसकी मौत हो गई। हत्या की खबर मिलते ही शहजादपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में सरपंच के बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में भी लिया है।
जानकारी के अनुसार पिता दलबीर सिंह के साथ खेतीबाड़ी करने वाला तलवंत सिंह (32) का करीब छह महीने पहले ही गांव के सरपंच के बेटे जश्न से झगड़ा हो गया था। पता चला है कि तब तलवंत ने जश्न के साथ मारपीट की थी। इसी रंजिश को लेकर बुधवार शाम को जश्न ने जसबीर सिंह उर्फ गोलू तथा परमिंद्र सिंह व अन्य युवक के साथ मिलकर तलवंत सिंह पर हमला कर दिया। साजिश के तहत उस पर लाठी डंडों से वार किए गए। बुरी तरह जख्मी होने के कारण उसे पहले शहजादपुर की सीएचसी में दाखिल करवाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे सिटी के नागरिक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के बाद ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने अभी सरपंच के बेटे जश्न सिंह, जसबीर उर्फ गोलू तथा परमिंद्र सिंह समेत चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेटे की हत्या होने की खबर मिलते ही तलवंत की मां भी पति दलबीर सिंह के साथ रात को शहजादपुर थाने पहुंच गई। मां रोते हुए पुलिस कर्मियों से कह रही थी कि कोई तो उसके बेटे को वापस ला दे। पति दलबीर सिंह ने पत्नी को बड़ी मुश्किल से संभाला। पुलिस ने दलबीर सिंह के बयान पर ही आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।