फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   murder

तालाब की पंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष के बाद व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
murder
murder - फोटो : Ambala
अंबाला। फुलेल माजरा में पंचायती तालाब की जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में 45 वर्षीय अमरजीत की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने अमरजीत को तब गोली मारी जब वह बुधवार को घर से सैर के लिए निकला था। बाद में उसका शव मंगलई गांव के पास खेतों में पड़ा मिला। दौड़कर परिजन खेतों में पहुंचे तो अमरजीत दम तोड़ चुका था। तब परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पोस्टमार्टम के लिए शव नागरिक अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन

महेशनगर पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। बता दें कि एक दिन पहले ही दोनों गुटों के बीच गांव में ही खूनी संघर्ष हो गया था। तब फायरिंग भी हुई थी। मगर पुलिस ने किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जिसे कारण परिजन भड़क गए। परिजनों का आरोप है कि पुलिस की लापरवाही के कारण ही अमरजीत की जान चली गई। अगर पुलिस समय पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करती तो शायद अमरजीत की जान बच सकती थी। गांव में तनाव के बीच एसपी अभिषेक जोरवाल मौके पर पहुंचे। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद ही परिजन शांत हुए।
विज्ञापन

मारपीट के बाद मंगलवार को हुई थी फायरिंग
जमीनी विवाद के चलते दोनों पक्षों में सोमवार को भी बहस हुई थी। तब लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवा दिया था। मंगलवार को दोबारा फिर दोनों गुट भिड़ गए थे। लाठी, डंडों के अलावा दोनों पक्षों में फायरिंग तक हुई थी। गोली लगने पर मिठ्ठापुर के संदीप व पसियाला के रामनाथ जख्मी हो गए थे। दोनों को छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के बाद इन्हें चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। इस मामले में पुलिस ने सात कुल 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इनमें से सात की पहचान हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायती तालाब पर कब्जे को लेकर हुआ तनाव
गांव फुलेलमाजरा स्थित पंचायती तालाब पर कुछ लोग कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। इस तालाब में गांव के नालों का पानी आता है। इस तालाब की खुदाई का काम भी चल रहा है जिस पर कुछ ग्रामीण ऐतराज जता रहे थे। करीब डेढ़ साल से यह विवाद चल रहा है। इस मामले को लेकर कुछ ग्रामीणों ने डीसी से मुलाकात कर उसकी निशानदेही करवाने की मांग भी की थी। तब इसकी निशानदेही के निर्देश दिए गए थे। मंगलवार को अधिकारियों ने तालाब की निशानदेही करवानी थी, लेकिन इससे पहले ही दोनों पक्षों में कब्जे को लेकर विवाद शुरू हो गया। मृतक के भाई मामचंद ने बताया कि अमरजीत सुबह ही सैर करने के लिए घर से निकला था। बाद में उसका शव खेतों में पड़ा मिला।

मामला पंचायती जमीन पर कब्जे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इसमें सात नामजद हैं जबकि पांच अन्य आरोपी भी शामिल है। आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही सभी को काबू कर लिया जाएगा।
- जसवंत सिंह, एसएचओ, महेशनगर

murder

murder- फोटो : Ambala

murder

murder- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed