फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal elections will be held in only twenty wards

Ambala News: बीस वार्डों में ही होंगे नगर निगम के चुनाव

Sat, 06 Sep 2025 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 06 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections will be held in only twenty wards
नगर निगम अंबाला शहर की फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने शहर नगर निगम के अगले वर्ष होने वाले आम चुनाव के लिए एक बार पुनः कुल 20 वार्ड ही निर्धारित किए गए हैं। इनमें एससी और बीसी के लिए 3-3 और महिलाओं के लिए कुल 7 वार्ड आरक्षित हैं।
जिनमें से कुल 7 वार्ड महिलाओं के लिए, 3 वार्ड अनुसूचित जाति (एससी) के लिए, एक वार्ड अनुसूचित जाति महिला के लिए, 2 वार्ड पिछड़ा वर्ग- (बीसी)- ए, जिनमें एक वार्ड इस वर्ग की महिला के लिए, एक वार्ड पिछड़ा वर्ग (बीसी-बी के लिए जो इस वर्ग की महिला के लिए ही आरक्षित होगी। शेष 7 वार्ड अनारक्षित होंगे यानि उनमें किसी भी वर्ग से योग्य व्यक्ति चुनाव लड़ सकता है।
विज्ञापन

आम चुनाव के लिए 20 वार्ड किए गए निर्धारित : हेमंत : सेक्टर-7 निवासी म्युनिसिपल मामलों के जानकार हेमंत कुमार ने बताया कि ताजा गजट नोटिफिकेशन हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव, विकास गुप्ता की हस्ताक्षरित सील से प्रकाशित हुई है एवं इसे हरियाणा नगर निगम कानून 1994 की धारा 11(8) और हरियाणा नगर निगम वार्ड परिसीमन नियमावली, 1994 के नियम 3 के अंतर्गत प्रकाशित किया गया है। जिसके अनुसार अंबाला नगर निगम के अगले वर्ष 2026 में आम चुनाव के लिए 20 वार्ड निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी 20 वार्डों की नए सिरे से वार्डबंदी की जाएगी : हेमंत ने बताया कि अब अंबाला नगर निगम के अगले चुनाव के लिए कुल वार्डों और आरक्षित वार्ड की संख्या निर्धारित होने के बाद शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से ताजा परिसीमन अर्थात सभी 20 वार्डों की नए सिरे से वार्डबंदी की जाएगी। उसके बाद हरियाणा निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूचियों को अपडेट करने की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी, जिसमें एक से दो महीने का समय लगेगा, जिसके संपन्न होने के बाद शहरी निकाय विभाग की ओर से ड्रा से निर्धारित किया जाएगा कि 20 वार्डों में से कौन-कौन सा वार्ड किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा। इसी बीच यह भी तय होगा कि मेयर का पद भी किस वर्ग के लिए आरक्षित होगा अथवा अनारक्षित होगा। इसके बाद निर्वाचन आयोग की ओर से आम चुनाव की घोषणा होगी। वर्ष 2018 से हरियाणा में नगर निगम मेयर का प्रत्यक्ष चुनाव होता है।

2020 में जारी अधिसूचना की तुलना में 33 हजार घट गई जनसंख्या : अधिसूचना के अनुसार अंबाला नगर निगम की कुल जनसंख्या 2 लाख 71 हजार 68 दर्शाई गई है, जिसमें से पिछड़ा वर्ग-ए की जनसंख्या 57,629 और पिछड़ा वर्ग-बी की जनसंख्या 13,743 है, वहीं अनुसूचित जाति की जनसंख्या 36,210 है। हेमंत ने बताया कि पांच वर्ष पूर्व 29 जुलाई 2020 को अंबाला नगर निगम के लिए जब कुल वार्डों की संख्या 20 निर्धारित की गई थी, तब भी 7 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित थे, हालांकि 5 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए ( जिनमें 2 अनुसूचित जाति महिला के लिए) आरक्षित थे, जबकि 2 वार्ड पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित किए गए थे। अधिसूचना के अनुसार अंबाला नगर निगम की कुल जनसंख्या तब 3 लाख 3 हजार 850 थी, जिसमे से अनुसूचित जाति की जनसंख्या 71,940 दर्शाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed