फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Municipal Corporation employees sat on a hunger strike in support of their demands.

Ambala News: मांगों के समर्थन में नगर निगम कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation employees sat on a hunger strike in support of their demands.
अंबाला सिटी। नगर निगम प्रांगण में नगरपालिका कर्मचारी संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की। सोमवार भूख हड़ताल का पहला दिन रहा। यह हड़ताल 29 सितंबर तक चलेगी। हड़ताल की अध्यक्षता संघ प्रधान शंकर पम्मा ने की। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगों को पूरा करने की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान शंकर पम्मा ने कहा कि सरकार जनता के हित को न देखते हुए कर्मचारियों से बार-बार हड़ताल करवाने पर मजबूर करती है। जब भी हड़ताल होती है और सरकार से बातचीत होती है तो सरकार समझौता करती है, मगर परिपत्र जारी नहीं करती। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि 29 अक्टूबर 2022 और पांच अप्रैल 2023 के समझौतों को लागू करते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, एलटीसी, वर्दी, तेल, साबुन, एसीपी, स्केल, समान काम समान वेतन लागू करने, फायर के कर्मचारियों को ऑपरेटर के पदों पर समायोजित करना, फायर विभाग को निकाय में शामिल किया जाए।
विज्ञापन

वहीं, सोमवार को भूख हड़ताल में नगर निगम से जसबीर, रमेश, संजीव, विपिन, प्रवीन, मुकेश कुमार, रणजीत सिंह, रोहित कुमार, बलबीर सिंह, राजेश कुमार, यशपाल, सन्नी, नैब सिंह, शेखर कुमार, सुरेश कुमार, रवि कुमार व फायर बिग्रेड से रणदीप सिंह, सुरजीत सिंह बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed