फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mulana-Jhadumajra road is incomplete, people worried

Ambala News: अधूरा है मुलाना-झाडुमाजरा मार्ग, लोग परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2024 04:55 PM IST
विज्ञापन
Mulana-Jhadumajra road is incomplete, people worried
मुलाना। नौ माह पहले बाढ़ में बहा मुलाना-झाडुमाजरा मार्ग आज भी अपनी हालत पर आंसू बहा रहा है। मार्ग रिपेयर की आस में विभाग की एक नजर के लिए तरस रहा है। हालात ये हैं कि मिट्टी डालकर अस्थायी रूप से चलाने लायक मार्ग गड्ढों से भर गया है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से इसे दुरुस्त नहीं किया जा रहा। इसका खामियाजा वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है। वैकल्पिक मार्ग अपेक्षाकृत कई किलोमीटर लंबे हैं। इसके चलते मजबूरी वश वाहन चालकों को यहीं से गुजरना पड़ रहा है। वाहन चालक रमेश, शिवांशु, राहुल वालिया और दिनेश ने बताया कि इस मार्ग का बड़ा हिस्सा जुलाई 2023 में क्षेत्र में आई बाढ़ के पानी के तेज बहाव में बह गया था और मार्ग अवरूद्ध हो गया था।
विज्ञापन

उस समय विभाग ने मिट्टी डालकर इसे अस्थायी रूप से वाहन चालकों के लिए शुरू किया था। इसके बाद इस मार्ग को जल्द बनाए जाने के आश्वासन मिलते रहे, लेकिन करीब नौ माह गुजरने के बाद भी इसे नहीं बनाया गया। इसके चलते वाहन चालकों को उसी मिट्टी और उबड़-खाबड़ कच्चे हिस्से को पार करना पड़ रहा है। इससे उन्हें बड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहन चालकों की मांग है कि इसे जल्द रिपेयर कर पक्का किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के समय हालात बदतर
मार्ग को केवल मिट्टी डालकर चलने लायक बनाया है। बारिश के समय यहां हालात बदतर हो जाते हैं। दोपहिया वाहन चालक फिसलने लगते हैं, लेकिन वैकल्पिक मार्ग 7-8 किलोमीटर लंबे होने के चलते मजबूरी वश वाहन चालक खतरा उठाकर यहीं से गुजर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यहां कई दोपहिया वाहन चालक गिर कर चोटिल भी हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed