फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   MP honored the players who were victorious in Wushu competition

वुशू प्रतियोगिता में विजयी रहे खिलाड़ियों को सांसद ने किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
MP honored the players who were victorious in Wushu competition
अंबाला सिटी। सेक्टर 10 शहर स्थित राजीव गांधी खेल स्टेडियम में हरियाणा राज्य स्तरीय सब जूनियर वुशू बॉयज एंड गर्ल्स चैंपियनशिप पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मातिन किया गया। कार्यक्रम में सांसद रत्नलाल कटारिया और विधायक असीम गोयल ने शिरकत की। सांसद रतनलाल कटारिया ने खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खिलाड़ियों ने विदेशी भूमि पर अपना लोहा मनवाते हुए अनेकों पदक जीतकर देश व प्रदेश का नाम रोशन करने का काम किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा सैनिकों की भूमि के नाम से जाना जाता है। उसी तर्ज पर अब स्पोर्ट्स के क्षेत्र में भी हरियाणा निरंतर आगे बढ़ रहा है। खेलो इंडिया में हरियाणा ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते हैं। खेलो इंडिया की हरियाणा को मेजबानी मिली थी और हरियाणा ने बड़े ही बेहतर तरीके से इसका आयोजन करवाया है। इस मौके पर जिला खेल अधिकारी राम निवास, वरिष्ठ भाजपा नेत्री बंतो कटारिया, रितेश गोयल, संजीव गोयल टोनी, हितेष जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed