फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Motivatin

पांच साल की उम्र में शानवी को देशभर का ज्ञान, गूगल गर्ल के रूप में बनी पहचान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 01:36 AM IST
विज्ञापन
Motivatin
शानवी - फोटो : Ambala
अंबाला। कंप्यूटर से भी तेज दिमाग की बात करें तो बच्चों में सबसे पहला नाम कौटल्या पंडित का जहन में आता है जो पलक झपकते ही हर सवाल का जवाब दे देता है लेकिन हम बात कर रहे हैं अंबाला शहर के सेक्टर-10 निवासी एक ऐसी ही बच्ची शानवी की। जिसे महज पांच साल की उम्र में सामान्य ज्ञान से लेकर राजनीतिक, ज्योग्राफी, सौर मंडलों की इतना ज्ञान है कि चंद सेकेंडों में ही वह जवाब दे देती है।
विज्ञापन

यही कारण है कि अंबाला में जो भी इस बच्ची को देखता है तो गूगल गर्ल के नाम से पुकारने लगता है। हालांकि पहले परिजनों को बच्ची के इस टेेलेंट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, लेकिन कोरोना काल के बीच लॉकडाउन में बच्ची के ज्ञान को देखकर वह खुद हैरान थे। परिजनों को नहीं पता कि आखिर इतनी छोटी उम्र में कैसे वह देशभर का ज्ञान रखती है। यही कारण है कि आज तक वह बच्ची के टेलेंट का पता लगाने के लिए अपने शहर से बाहर ही नहीं निकल सके।
विज्ञापन

पहली कक्षा की छात्रा है शानवी, हर देश की राजधानी तक याद
हर देश की राजधानी हो या फिर सौर मंडल से जुड़ी हर जानकारी है। पहली कक्षा में पढ़ने वाली शानवी कंप्यूटर से भी तेज दिमाग के जरिए उसे पलक झपकते ही सामने रख देती है। यहां तक कि उसे कुछ भी पढ़ने के लिए दिया जाता है तो वो कुछ ही समय में ही पूरी तरह से जहन में बैठा लेती है। पिता प्रकाश गिल ने बताया कि वह खुद सौंडा के सरकारी स्कूल में शिक्षक है। कई सवालों में जवाबों में भले ही वह अटक जाए, लेकिन बच्ची जवाब देने से पीछे नहीं हटती।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छा रहा है शानवी का वीडियो
शानवी के पिता प्रकाश ने बताया कि सवालों का सरपट जवाब देते की वीडियो भी खूब छा रही है। शानवी बिना किसी देरी के संबंधित विषय के बारे में जानकारी दे रही है। बच्ची का सपना है कि वह बड़े होकर आईपीएस ऑफिसर बनना चाहती है। जो भी शानवी की वीडियो एक बार देखता है तो दंग रह जाता है और आगे भेजना नहीं भूलता। यही कारण है कि अब उनकी बेटी को अधिकतर गूगल गर्ल के नाम से भी पुकारने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed