{"_id":"62fe960dbe303e0a150f4df9","slug":"mother-was-preparing-food-the-innocent-died-after-falling-from-the-throne-ambala-news-knl118222510","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां बना रही थी खाना, तख्त से गिरकर मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां बना रही थी खाना, तख्त से गिरकर मासूम की मौत
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के तोपखाना परेड निवासी आठ माह के मासूम की तख्त से नीचे गिरने से मौत हो गई। जन्माष्टमी पर वह कीर्तन में कान्हा बनकर गया था। दोपहर में घर आने के बाद पत्नी ने उसे कमरे के बाहर बेडनुमा तख्त पर सुला दिया था। इसके बाद मां खाना बना रही थी कि अचानक मासूम ऋषि नीचे गिर गया। एक बार चीख मारी, लेकिन बाद में वह बेसुध हो गया। आनन-फानन में उठाते ही परिजन उसे पहले नजदीक के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। बेसुध होने के कारण डॉक्टरों ने उसे छावनी नागरिक अस्पताल भेज दिया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उधर, सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे ही मासूम के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया, परिजन पोस्टमार्टम न करवाने की बात पर अड़ गए। पुलिस ने किसी तरह परिजनों को शांत करवाया। शव मोर्चरी में रखवाया गया है और शुक्रवार को परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक मासूम के पिता धर्मेंद्र ने बताया कि वह कबाड़ी की दुकान में काम करता है। पहले एक तीन साल की बच्ची है और बाद में मन्नतों के बाद ऋषि हुआ था। अगले महीने बेटे का जन्मदिन था।
छावनी नागरिक अस्पताल की चौकी से सूचना मिली। शुक्रवार को मासूम का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा और परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
-जयसिंह, चौकी इंचार्ज, तोपखाना छावनी
नीचे गिरने पर सिर में जमा हो सकता है खून, परिजन रखें ध्यान
छावनी नागरिक अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरेश कंसल ने बताया कि नीचे गिरने पर अक्सर बच्चे के सिर पर चोट लगने का खतरा बढ़ जाता है। बाहर की जगह अंदर खून बहने लगता है और वो दिखाई नहीं देता। इसलिए बच्चे को सुलाने के बाद उसका ध्यान रखना चाहिए। बच्चा बेड या किसी चीज से नीचे गिरता है तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बेहोशी आदि लक्षण आते हैं तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर को दिखाना चाहिए।