फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   more than 100 student deposit application for admission

पॉलिटेक्निक में आए 100 से अधिक आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
more than 100 student deposit application for admission
सीबीएसई का 10वीं कक्षा का परिणाम परीक्षा परिणाम घोषित होते ही पालीटेक्निक में भी आवेदनों की संख्या बढ़ गई है। परीक्षा परिणाम घोषित होने के अगले ही दिन बुधवार को जिले की दोनों पालीटेक्निक में 100 से अधिक छात्रों ने आवेेदन किया है। राजकीय पालीटेक्निक (लड़कों) में 60 और राजकीय कल्पना चावला कन्या पालीटेक्निक में 40 आवेदन आए। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 10 अगस्त है।
विज्ञापन

राजकीय पालीटेक्निक लड़कों में अब तक करीब 700 आवेदन आए हैं। वहीं कल्पना चावला पालीटेक्निक में करीब 400 आवेदन आ चुके हैं। दोनों पालीटेक्निक में विभिन्न संकायों की कुल 985 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया होनी है। कुल 985 अभी तक करीब 1100 आवेदन आ चुके हैं। संस्थान प्रमुखों के अनुसार दोनों पालीटेक्निक में 1600 से अधिक आवेदन आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

वहीं जानकार बताते हैं कि इस बार पालीटेक्निक में दाखिले की मेरिट लिस्ट जारी करना चुुनौती होगा। क्योंकि बहुत से छात्रों के एक समान ही अंक हैं, ऐसे में अगर बहुत से छात्र एक समान अंक वाले आ जाते हैं तो चयन करना काफी मुश्किल हो सकता है। इस पर नाम के अक्षरों के आधार पर मेरिट सूची में प्राथमिकता देने की योजना बनाई जा रही है, जिससे छात्रों को भी किसी तरह की आपत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सीबीएसई दसवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम का ही इंतजार था, वह भी घोषित हो गया है। परिणाम घोषित होने के अगले दिन 60 के करीब आवेदन आए हैं। उम्मीद है यह संख्या 10 अगस्त तक बढ़ जाएगी। देखते है कि इस पर मेरिट सूची किस आधार पर तैयार की जाती है।
- राजीव सपरा, प्रिंसिपल, राजकीय पालीटेक्निक, अंबाला सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed