फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Mohan came running and his eyes filled with tears after hearing this.

Ambala News: ...दौड़े चले आए मोहन सुन भर आईं आंखें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:41 AM IST
विज्ञापन
Mohan came running and his eyes filled with tears after hearing this.
अंबाला। छावनी के श्री हनुमान मंदिर के सामने एकता विहार रोड स्थित न्यू शिवपुरी कॉलोनी में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का भव्य समापन हुआ। अंतिम दिन कथा व्यास पंडित जितेंद्र शुक्ला ने सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष प्रसंग का सुंदर वर्णन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि द्वारपाल ने द्वारिकाधीश से जाकर कहा, प्रभु द्वार पर एक ब्राह्मण आया है और आपसे मिलना चाहता है। वह अपना नाम सुदामा बता रहा है। यह सुनते ही द्वारिकाधीश नंगे पांव मित्र की अगवानी करने राजमहल के द्वार पर पहुंच गए। यह सब देख वहां लोग यह समझ ही नहीं पाए कि आखिर सुदामा में ऐसा क्या है जो भगवान दौड़े-दौड़े चले आए।
विज्ञापन

बचपन के मित्र को गले लगाकर भगवान श्रीकृष्ण उन्हें राजमहल के अंदर ले गए। अपने सिंहासन पर बैठाकर स्वयं अपने हाथों से उनके पांव पखारे। सुदामा से भगवान ने मित्रता का धर्म निभाया। दुनिया के सामने यह संदेश दिया कि जिसके पास प्रेम धन है वह निर्धन नहीं हो सकता। राजा हो या रंक मित्रता में सभी समान है। इसमें कोई भेदभाव नहीं होता। कथावाचक ने सुदामा चरित्र के अलावा राजा परीक्षित के मोक्ष और कई अन्य भावपूर्ण कथाओं का भी वर्णन किया। शनिवार को कथा पंडाल में हवन के बाद अटूट भंडारा लगाकर प्रसाद वितरित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सुशील शर्मा, लक्ष्य शर्मा, सूरज भान, राजीव बंसल, अमित मल्होत्रा, परवेश, रवि कुमार, सुरेश, घनश्याम, नंद किशोर और भारत भूषण शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed