फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Model Bal Vatika will be opened to promote primary education

Ambala News: प्रारंभिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए खुलेंगी मॉडल बाल वाटिका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Model Bal Vatika will be opened to promote primary education
अंबाला सिटी। जिले के राजकीय स्कूलों में प्रारंभिक बाल शिक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक खंड में एक-एक मॉडल बाल वाटिका स्थापित की जाएगी। विभाग की ओर से मॉडल बाल वाटिका बनाने के लिए प्रत्येक खंड के लिए पांच लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है।
विज्ञापन

मॉडल बाल वाटिका के लिए अंबाला खंड वन में जीएमएसपीएस बलदेव नगर, अंबाला टू में जीएमएसपीएस रामबाग रोड़, जीएमएसपीएस बराड़ा, नारायणगढ़ में जीएमएसपीएस कुराली, साहा में जीपीएस समलेहड़ी, जीएमएसपीएस शहजादपुर स्कूल चयनित किए हैं। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से इस पहल को शुरू करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इन बाल वाटिका का निर्माण मार्च तक जिला स्तर पर और अगले शैक्षणिक सत्र की शुरुआत तक राज्य के अन्य हिस्सों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


परंपरागत बाल वाटिकाओं के विपरीत यह विशेष शिक्षण केंद्र 3 से 6 वर्ष के बच्चों को समग्र शिक्षा अनुभव प्रदान करेंगे। इनमें उचित आधारभूत संरचना जैसे कि नामित कक्ष, फर्नीचर, झूले, अक्षर कार्ड, सेंड पेपर कार्ड, मिट्टी, आकार पहचान के लिए ब्राउन सीढ़ियां, रोल-प्ले के लिए मास्क आदि उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के अनुभव को बनाएंगे रोचक
केंद्र सरकार की इस पहल का उद्देश्य बच्चों को एक समृद्ध पूर्व प्राथमिक शिक्षा अनुभव प्रदान करना है। इस योजना के तहत विभिन्न शिक्षण सामग्री के माध्यम से बच्चों के अनुभव को और अधिक रोचक बनाया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य रचनात्मकता, जिज्ञासा और सामाजिक कौशल को विकसित करना है। यह स्टोरीलिंग, खेल और व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से किया जाएगा। यह पहली बार है कि जब राज्य के प्रत्येक जिले के प्रत्येक खंड में मॉडल बाल वाटिका खोली जा रही हैं।
बाल वाटिका में यह होगी खासियत
इन बाल वाटिका में वाइटबोर्ड, शिक्षक के लिए मेज, शिक्षक की कुर्सी, जूते रखने के लिए रैक, रैक, डिस्प्ले बोर्ड, साबुन, तौलिया, सेनिटाइजर, फर्स्ट एड बॉक्स, डस्टबिन, क्ले सेट सहित खेलने व पढ़ने की विशेष सामाग्री होगी। जिले की बात करें तो अंबाला में अंबाला खंड वन, अंबाला खंड टू, साहा, शहजादपुर, नारायणगढ़ और बराड़ा खंड बनाए गए हैं।

वर्जन
जिले के प्रत्येक खंड में मॉडल बाल वाटिका बनाई जाएंगी। इस संबंध में पत्र आया है। हर खंड में प्रारंभिक बाल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक मॉडल बाल वाटिका बनेगी।
सुधीर कालड़ा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed